एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में पंप से पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, एक शख्स की मौत, दो घायल

Hardoi News: हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में पंप साइड से पानी लगाने को लेकर मंगला चरण पांडे नाम के शख्स का विवाद हो गया था, जिसके बाद मगंला प्रसाद ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली.

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिलो में पंप साइड से पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया कि एक शख्स ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर उससे फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में उसके एक भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दूसरा भतीजा गोली लगने से घायल हो गया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी शख्स को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है.

पंप से पानी लगाने पर हुआ था विवाद

ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. खबर के मुताबिक हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में पंप साइड से पानी लगाने को लेकर मंगला चरण पांडे नाम के शख्स का विवाद हो गया था, जिसके बाद मगंला प्रसाद ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और दूसरे पक्ष की ओर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में उसके दो भतीजों को गोली लग गई, इनमें से एक भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भतीजा घायल हो गया. इस विवाद में एक अन्य शख्स भी गोली लगने से घायल हो गया है, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया है. 

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जब घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया

एसपी पुलिस आर द्विवेदी ने इस घटना को लेकर और जानकारी देते हुए बताया कि हरदोई जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र में पानी लगाने के विवाद को लेकर मंगला चरण पांडे नामक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी. इसमें उसके एक भतीजे की मृत्यु हो गई और दूसरा भतीजा एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. उन्होंने बताया कि घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, उनकी हालत अब स्थिर है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी बंदूक भी बरामद कर ली गई है.

ये भी पढ़ें- Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में आज प्रचार की कमान संभालेंगे सीएम योगी, करहल में करेंगे जनसभा, सपा का अभियान भी तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget