एक्सप्लोरर

Hardoi Flood: हरदोई में नदी के कटान में बहे 10 घर, पीड़ितों को प्राइमरी स्कूल में दी गई शरण, प्रशासन अलर्ट

Hardoi Flood: यूपी के हरदोई में गर्रा नदी के कटान में 10 घर नदी में समा गए. पीड़ित परिवार को प्राइमरी स्कूल में अस्थायी रूप से शरण दी गई है. प्रशासन की ओर से उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है.

Hardoi Flood: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में गर्रा (Garra River) नदी उफान पर हैं. जिसके चलते यहां शाहाबाद इलाके के कहारकोला गांव के 10 घर नदी के तेज बहाव में समा गए. सभी पीड़ित परिवारों को गांवों के बाहर प्राइमरी स्कूल में शरण दी गई है. क्षेत्रीय बीजेपी विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू (Madhvendra Pratap Singh) व डीएम मंगला प्रसाद सिंह (DM Mangla Prasad Singh) ने पीड़ित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराई. इस गांव के कई और घरों पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है. 

हरदोई में बारिश के बीच बांधों से छोड़े गए पानी से नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. जिले में गर्रा और रामगंगा से घिरे क्षेत्रों में नदियों ने कटान शुरू कर दिया है. जिसके चलते गांववालों में दहशत देखने को मिल रही है. कटान के डर से करीब एक दर्जन गांवों के लोग रात भर जागकर समय बिता रहे हैं. शाहाबाद क्षेत्र में कहारकोला गांव में गर्रा नदी कटान कर रही है. पूरा गांव चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है. लोगों को रोजाना के घरेलू सामान के लिए भी तरसना पड़ रहा है. गांव तक पहुंचने वाला मार्ग भी बाढ़ की वजह से ध्वस्त हो गया हैे. 

प्रशासन ने उपलब्ध कराई राहत किट

कहारकोला गांव से संपर्क मार्ग ध्वस्त हो जाने के बाद प्रशासन की तरफ से गांव वालों के आवागमन के लिए तीन नावों की व्यवस्था की गई है. जिन लोगों के घर कटान में समा गए हैं उन्हें प्राइमरी स्कूल में अस्थायी रूप से शरण दी गई है. इसके अलावा स्थानीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह और डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराई.

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि गर्रा नदी के कटान को रोकने की लिए आगे से सिंचाई विभाग द्वारा और प्रबंध किए जाएंगे.अभी दस घर कटान से प्रभावित हुए है इन लोगों स्कूल में अस्थायी रूप से रखा गया है. इन्हें राज्य सरकार द्वारा दी जा रही राहत सामग्री दी जा रही है.  

ये भी पढ़ें- UP Madarsa Survey: यूपी में 5200 मदरसों का सर्वे पूरा, मुरादाबाद में बिना मान्यता के चल रहे सबसे ज्यादा मदरसे, मिल रही करोड़ों की फंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget