एक्सप्लोरर

Gonda Flood: गोंडा में खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही है घाघरा नदी, कई गांवों में घुसा पानी, 36 हजार लोग प्रभावित

Gonda Flood News: गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही है जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. यहां करीब 36 हजार लोग बाढ़ प्रभावित हैं.

Gonda Flood News: गोंडा में घाघरा नदी (Ghaghara River) खतरे के निशान से 1 मीटर से ऊपर बह रही है और घाघरा की सहायक नदियों का भी जलस्तर (Water Level) बढ़ा हुआ है जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. यहां के तरबगंज और कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में नदी के किनारे बसे गांव टापू में तब्दील हो गए हैं और कई घरों में बाढ़ (Flood) का पानी घुस गया है जिसकी वजह से लोग पलायन को मजबूर हैं. हालात को देखते हुए डीएम उज्ज्वल कुमार ने बाढ़ खंड और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और लोगों को हर संभव राशन किट व अन्य सामान उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया.

खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर घाघरा नदी
डीएम उज्जवल कुमार ने कहा कि घाघरा नदी खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही है. जिससे कई गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं. जिला प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए कहा गया है और जन सहयोग के साथ जनप्रतिनिधि भी इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं. जो भी गांव में फंसे हुए हैं उनको निकाल कर उचित स्थान पर भेजा जा रहा है. 

तीन तहसीलों में बाढ़ के हालात
घाघरा नदी में तीन बैराजों से मिलाकर लगभग 7 लाख  क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे घाघरा समेत अन्य सहायक नदियां भी उफान पर हैं. नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. बाढ़ का पानी धीरे-धीरे गांव की तरफ बढ़ रहा है. कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के नकहरा के कई गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है तो वहीं तरबगंज तहसील क्षेत्र में नदी के किनारे बसे गांव टापू में तब्दील होने के साथ गांव में पानी भर रहा है. नवाबगंज खेत में बने मरघट को पानी ने पूरी तरीके से अपने आगोश में ले लिया है. गोंडा में तीनों तहसील मिलाकर कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. जिला प्रशासन लोगों को राशन किट और मदद उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है. 

IN PICS: इन 20 तस्वीरों में देखें, बॉलीवुड से लेकर दिग्गज नेताओं तक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में कौन-कौन हुआ शामिल?

36 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
लगातार हो रही बरसात से गोंडा सदर, तरबगंज और कर्नलगंज तहसील के कई गांवों की करीब 36 हजार जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हैं. सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले की 3 तहसील बाढ़ से प्रभावित है. गोंडा सदर में 79, तरबगंज में 97, करनैलगंज में 1 ग्राम पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं. अगर मजरों की बात की जाए तो सदर में 278, तरबगंज में 114, करनैलगंज में 3 मजरे बाढ़ से प्रभावित है. तीनों तहसीलों में करीब 36008 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. तरबगंज तहसील में 12 और सदर तहसील में 3 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई है इसके अलावा तरबगंज में 89, सदर तहसील में 12 नावें लगाई गई हैं.

ये भी पढ़ें- 

Watch: मुलायम सिंह को याद कर बेहद भावुक हुए शिवपाल सिंह यादव, PM मोदी के साथ नेताजी के संबंधों पर कही दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget