एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2022:गाजीपुर में छठ पूजा की तैयारियां शुरू, गंगा घाट पर बेदियां बनाकर रखीं लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां

Chhath Puja 2022: गाजीपुर में लोग गंगा किनारे छठ पूजा के लिए बेदिया बनाने में जुट गए हैं. यहां पूजा के लिए बनाई गई बेदी की सुरक्षा के लिए लोगों ने लक्ष्मी गणेश की मूर्ति रखी हैं ताकि कोई कब्जा न करे.

Ghazipur Chhath Puja 2022: उत्तर प्रदेश और बिहार में आस्था के सबसे बड़े महापर्व छठ पूजा को लेकर दीपावली के त्योहार से ही तैयारियां शुरू हो जाती है. जिसकी एक झलक गाजीपुर में भी दिखाई दी. छठ पूजा पर्व को देखते हुए गाजीपुर के गंगा घाटों पर इन दिनों बेदी बनाने का कार्य शुरू हो गया है. यहां पर पूजा के लिए बनाए गए बेदी की सुरक्षा के लिए लोग लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति को लगा रहे हैं ताकि छठ पूजा तक गणेश और लक्ष्मी उनकी जगह की सुरक्षा करेंगे ताकि कोई उस पर अपना कब्जा ना जमा सके. 

गाजीपुर में छठ पूजा की तैयारियां शुरू
आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां दीपावली के बाद से ही शुरू हो जाती है. गाजीपुर के कोने-कोने में भी छठ पूजा की तैयारियां देखी जा सकती है. शहरी इलाकों की बात करें तो गंगा किनारे गंगा घाट पर छठ पूजा करने वाले लोग पूजा के लिए बेदी बना रहे हैं जिसके लिए वो बेदी बनाने वाले स्थान की खुद सफाई कर रहे हैं. गाजीपुर के सभी घाटों पर ऐसी बेदियां देखी जा सकती हैं. लोग अपने हाथों में फावड़े लेकर बेदी बनाने के लिए पहले जगह की सफाई कर रहे हैं और फिर उसके बाद बेदी बना रहे हैं. यहीं नहीं उनकी बेदियों की सुरक्षा हो सके इसके लिए छठ पूजा तक वहां पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां भी लगा रहे हैं. ताकि कोई उनकी जगह पर कब्जा न जमा सके. 

छठ पूजा का ये नजारा सिर्फ शहरी इलाकों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रहा है जहां पर पोखरे और तालाब हैं वहां तालाबों के किनारे सफाई अभियान भी बड़े ही जोर-शोर पर चल रहा है. ऐसा ही नजारा राजापुर ग्राम सभा में भी देखने को मिला. जहां पर ग्राम प्रधान अपने गांव के छठ पूजा को लेकर खुद ट्रैक्टर से पोखरे के किनारे-किनारे सफाई करते नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Almora News: अल्मोड़ा में गोवर्धन पूजा के दिन 'युद्ध' सा माहौल, लोगों ने एक-दूसरे पर फेका पत्थर, सदियों से चली आ रही है प्रथा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget