एक्सप्लोरर

Etawah News: फर्जी वोटों पर कसेगी नकेल, आज से वोटर कार्ड से आधार को लिंक करने का अभियान शुरू

Etawah News: इटावा में वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के अभियान का शुभारंभ किया. केके महाविधालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने आधार से वोटर को लिंक कराया ताकि फर्जी वोटिंग रोकी जा सके.

Etawah News: इटावा जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनपद में वोटर कार्ड (Voter Card) को आधार (Aadhar Card) से लिंक करने के अभियान का शुभारंभ किया. केके महाविधालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने आधार से वोटर को लिंक कराया. फर्जी वोटिंग रोकने के लिये वोटर कार्ड से आधार को लिंक करने का फैसला निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने लिया है. 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक ये अभियान चलेगा. इसके तहत घर-घर जाकर बीएलओ मतदाताओ से फॉर्म भरवाएंगे. 
 
इटावा में अभियान की शुरुआत
जिलाधिकारी ने वोटरों से अपील करते हुए कहा कि अपने मत का दुरुपयोग रोकने के लिये सभी लोग अपने वोटर कार्ड को आधार से अवश्य लिंक करा लें. जनपद में कुल 12 लाख 4 हज़ार 180 मतदाता है जिनमें 6 लाख 47 हज़ार  679 पुरुष मतदाता है, जबकि 5 लाख 56 हज़ार 463 महिला मतदाता है. वही 38 हजार तृतीय लिंग मतदाता है. आधार से वोटर को लिंक करने के लिए 1444 बीएलओ और165 सुपरवाइजर इस कार्य के लिए नियुक्त किए गए हैं.
 
वोटर कार्ड से आधार कार्ड को लिंक कराने के निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग ने आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक कराने के लिए निर्देश दिए हैं जिसके चलते जनपद इटावा में आज इसका शुभारंभ किया गया. ये अभियान 1 अगस्त से 31 दिसंबर 2022 तक चलाया जाएगा. डीएम अवनीश राय ने कहा कि आधार से वोटर कार्ड को लिंक कराने का कार्य पूरी तरह से मतदाताओं की स्वेक्षा पर निर्भर करेगा. जो मतदाता अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना चाहता है वो बीएलओ के माध्यम से फॉर्म भर कर अपना आधार से वोटर कार्ड लिंक करा सकता है अभी इस कार्य के लिए सरकार की तरफ से कोई अनिवार्यता नहीं की गई है. 
 
घर-घर जाकर लिंक किया जाएगा आधार
विधानसभा निर्वाचन लिस्ट में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक तौर पर आधार नंबर घर घर जाकर बीएलओ के माध्यम से लिए जा रहे हैं जिसका उद्देश्य निर्वाचकों की पहचान स्थापित करना एवं एक से अधिक बार की जाने वाली फर्जी वोटिंग को रोकना है. इटावा में कुल 3 विधानसभा, इटावा सदर, जसवंतनगर एवं भरथना हैं. जिसके लिए 962 मतदान केंद्र स्थापित हैं. जिसमें 1444 मतदेय स्थल है. निर्वाचन आयोग ने आधार नंबर एकत्र करने के लिए फार्म 6 बी निर्धारित किया है जिसको लेकर संबंधित क्षेत्रों में बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं से उनकी स्वेक्षा के अनुसार आधार नंबर एकत्रित करेंगे. यदि किसी मतदाता के पास आधार नंबर नहीं है तो वह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 विकल्पों में से कोई भी एक आईडी नंबर दे सकता है.
 
कॉलेज से अभियान की शुरुआत
जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि जनपद के सभी मतदाता बढ़-चढ़कर अपनी मर्जी से आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने का काम करें जिससे कि चुनाव में होने वाले फर्जी मतदान को काबू किया जा सके. इस अभियान के लिए कॉलेज का चयन इसलिए किया गया ताकि यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार के महत्व को समझें एवं अपने परिवार के लोगों को वोट की ताकत एवं उसके महत्व को समझा सकें. 

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गैंगस्टर एक्ट के मामले में दिया ये आदेश

इस कार्य में जुटी महिला बीएलओ विनीता ने बताया कि हम लोग घर घर जाकर मतदाताओं से उनकी इच्छा अनुसार आधार नंबर एवं वोटर कार्ड नंबर एक फार्म पर ले रहे हैं यदि किसी वोटर के पास आधार कार्ड नहीं है तो वह अपनी मर्जी से किसी अन्य दूसरे आईडी प्रूफ को दे सकता है. इस कार्य में लोगों का पूरी तरह सहयोग मिल रहा है. फार्म भरने के बाद लिस्ट को ऑनलाइन करके आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड को लिंक अप किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget