एक्सप्लोरर

Azam Khan News: आजम खान की विधायकी जाने पर योगी सरकार के मंत्रियों ने दी प्रतिक्रिया, जानिए- किसने क्या कहा?

UP News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आजम खान की विधायकी जाने पर कहा कि जो भी फैसले हो रहे हैं वो संविधान के अनुसार हो रहे हैं. आने वाले दिनों में जो लोग कुछ भी बोलते है उस पर नियंत्रण लगेगा.  

Azam Khan Hate Speech Case: हेट स्पीच मामले में आजम खान को कोर्ट से तीन साल की सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी भी खत्म हो गई है. जिसे लेकर यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. दयाशंकर सिंह ने कहा कि जब किसी व्यक्ति को दो साल से ऊपर की सजा हो जाती है तो ये नियम है कि उसकी सदस्यता को रद्द किया जाए. ये चुनाव आयोग की नियमावली में है, उसी के तहत आजम खान के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि जो भी निर्णय लिए जा रहे हैं वो संविधान के अनुसार ही हो रहे हैं. 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आजम खान की विधायकी जाने को सही फैसला बताते हुए कहा कि अदालत ने जो आदेश दिया है वो संविधान के अनुसार है. जो भी निर्णय हो रहे हैं. न्यायालय ने सभी चीजों पर विचार करने के बाद ही फैसला लिया है और इससे आने वाले दिनों में जो लोग राजनीति में कुछ भी बोलते है उस पर नियंत्रण लगेगा.  

जेपीएस राठौर ने भी किया फैसले का स्वागत
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री जे पी एस  राठौर ने आजम खान की सदस्यता समाप्त होने पर कहा कि माननीय न्यायालय का जो फैसला किया है वो आजम खान को उनके अनर्गल बयानबाजी के लिए और जो जहर वाले बोल है उसको लेकर लिया है. उन्हें तीन साल की सजा और उनकी सदस्यता समाप्ति का निर्णय किया गया है. उसके परिप्रेक्ष्य में विधानसभा के अध्यक्ष ने जो निर्णय किया है वो पूरी तरीके से उचित और जायज है. ये दूसरों के लिए सबक और संदेश भी है.

जेपीएस राठौर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में दूसरे किसी व्यक्ति को अपमानित करने का काम आजम खान ने किया है वो किसी तरीके से जायज और सही नहीं ठहराया जा सकता है. हम इसके लिए माननीय न्यायालय को साधुवाद देना चाहता हैं. अभिनंदन करना चाहता हैं कि न्यायालय ने ये साहसी निर्णय किया और उसके बाद माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने साहसिक निर्णय करने का काम किया है. 

ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मुश्किलें फिर बढ़ीं, अब भाई अफजाल अंसारी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget