एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: कोरोना जांच घोटाले में हरिद्वार की पैथोलॉजी लैब पर मुकदमा, ईडी की रिपोर्ट पर एक्शन

Corona Testing Scam: अनैतिक रूप से धन कमाने का पता चलने पर प्रवर्तन निदेशालय ने संबंधित लैब पर छापे की भी कार्यवाही की. लैब पर प्रेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत जांच शुरू कर दी गई.

Uttarakhand News: हरिद्वार‌ में चर्चित पैथोलॉजी लैब पर मुकदमा दर्ज हुआ है. ईडी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने एक्शन लेने का निर्देश दिया था. मामला कुंभ मेला 2021 के दौरान कोरोना की आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट में फर्जीवाड़े का है. आरोप है कि 2021 में कोरोना महामारी के दौरान ज्वालापुर थाना क्षेत्र रानीपुर मोड़ स्थित नोवस पैथ ने फर्जी तरीके से एंटीजन-रैपिड कोविड टेस्ट करते हुए सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाकर आर्थिक लाभ कमाया.

ईडी की रिपोर्ट पर लैब के खिलाफ मुकदमा

कोरोना की जांच आईसीएमआर के नियमों को धत्ता बताते हुए कई गई. मामला उजागर होने पर तत्समय मैक्स कॉरपोरेट सर्विस कुंभ मेला, लैबोरेट्री प्राइवेट लिमिटेड हिसार के पैथ लैब के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया. अनैतिक रूप से धन कमाने का पता चलने पर प्रवर्तन निदेशालय ने संबंधित लैब पर छापे की भी कार्रवाई की. लैब पर प्रेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2002 के तहत जांच शुरू कर दी गई.

कोरोना जांच के नाम पर घोटाले का आरोप

पीएमएलए के तहत की गई जांच में पैथ लैब की अनियमितता का खुलासा हुआ. हरि‌द्वार कुंभ मेला के दौरान पैथ लैब को करीब ढाई करोड़ का गलत तरीके से भुगतान किया गया. आईसीएमआर डेटा की जांच करने पर नोवस पैथ लैब की एंट्री नकली प्रतीत हुई. संचालक पैथ लैब और पार्टनर संध्या शर्मा पर कोरोना जांच में फर्जीवाड़े का शक जताया गया. फर्जी टैस्ट रिपोर्ट और बिल के जरिए सरकार को भारी राजस्व हानि पहुंचाई गई. पैथ लैब संचालकों ने षडयन्त्र कर अनुचित लाभ अर्जित किया गया. नोवस पैथ लैब संचालक और पार्टनर संध्या शर्मा के खिलाफ एसएसआई राजेश बिष्ट ने थाना ज्वालापुर में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया.

जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक विकास रावत को सौंपा गया है. एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि कुंभ मेला के दौरान कोरोना टेस्टिंग में अनियमितता मामले की ईडी जांच कर रही थी. जांच के दौरान काफी अनियमितता पाई गई है. मामले में नोवस पैथ लैब के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है. कोरोना जांच के नाम पर फर्जीवाड़े में और लोग भी शामिल हो सकते हैं. जांच में खुलासा होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी. 

UP News: यूपी में पुलिस भर्ती के बाद 12वीं का पेपर भी लीक, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget