एक्सप्लोरर

Mahoba: महोबा में बीजेपी नेता पर लगा सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप, SDM ने रुकवाया निर्माण कार्य

Mahoba News: एसडीएम सदर ने कहा कि सरकारी जमीन पर दुकानों के निर्माण की सूचना मिली थी, जिसके टीम को मौके पर भेजा गया. जांच में पता चला कि ये सरकारी जमीन है जिसके बाद निर्माण रुकवा दिया गया है.

Mahoba News: उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ अवैध कब्जे और भू माफियाओं पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है. इस बीच यूपी के महोबा में भारतीय जनता पार्टी के ही नेता पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराए जाने का गंभीर आरोप लगा है. सरकारी जमीन पर हो रहे निर्माण की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया और एक जांच टीम गठित कर आगे कार्रवाई करने की बात कही है.

बीजेपी नेता पर जमीन कब्जाने का आरोप
ये पूरा मामला महोबा शहर के चरखारी बाईपास इलाके का है, जहां सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है. सरकारी जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शिकायत की. जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया. सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य करने का आरोप बीजेपी नेता पर लगा है. जिसको लेकर विपक्ष में भी यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया. निर्माण कार्य कर रहे राजमिस्त्री ने बताया कि ये काम विनोद पुरवार द्वारा कराया जा रहा है.

दरअसल विनोद पुरवार महोबा के वरिष्ठ भाजपा नेता है. बीजेपी नेता पर जब इस तरह का आरोप लगा तो सपा को बैठे-बैठे हमला करने का मौका मिल गया. सपा के वरिष्ठ नेता योगेश यादव योगी ने इस मामले में सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के नेता ही जमीनों पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर रहे है. 

एसडीएम ने रुकवाया निर्माण कार्य
इस मामले को लेकर एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी जमीन पर दुकानों के निर्माण होने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल लेखपाल और टीम को मौके पर भेजा गया. यह पाया गया कि जमीन सरकारी है, जिसको लेकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है. कल एक टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य होने पर उसे गिराने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP By-Election:साढ़े चार दशक में पहली बार, रामपुर के चुनाव में आजम खान परिवार से नहीं कोई कैंडिडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget