एक्सप्लोरर

कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते बना माफिया, कोचिंग टीचर बना लाखों में पेपर बेचने वाला गिरोहबाज

UP News: एसटीएफ ने साफ किया है कि परीक्षा से जुड़े ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. आगे भी पेपर माफियाओं पर इसी तरह शिकंजा कसता रहेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. 2022 में आरओ/एआरओ की प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य और एक लाख रुपये के इनामी अपराधी आयुष पांडेय को एसटीएफ ने कौशांबी से गिरफ्तार किया है. आयुष, मऊ जनपद का रहने वाला है और कोचिंग चलाने के साथ पेपर बेचने के गोरखधंधे में शामिल था.

एसटीएफ की टीम ने उसे थाना मंझनपुर, कौशांबी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट (धारा 2/3) के एक केस में वांछित होने पर करवरिया शुगर मिल के पास सोमवार दोपहर 1:15 बजे गिरफ्तार किया. उसके पास से 2,150 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.

पूछताछ में आयुष पांडेय ने खुलासा किया कि वह मऊ के बभनपुरा गांव का रहने वाला है और प्रयागराज में कोचिंग पढ़ाता था. वहीं उसकी मुलाकात एक अन्य कोचिंग संचालक नवीन सिंह से हुई, जो आरओ/एआरओ की परीक्षा की तैयारी करवाते थे. नवीन ने उसे 2022 की आरओ/एआरओ परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही उपलब्ध करा दिया, जो उसे एक व्यक्ति अरुण सिंह से मिला था.

नोएडा में चार पहिया चालकों की दादागिरी जारी, अब कार चढ़ाकर युवक के पैर तोड़े, आरोपी गिरफ्तार

आयुष ने बताया कि इस पेपर को वह हर अभ्यर्थी से 5 लाख रुपये लेकर बेचा करता था. उसने अपने जान-पहचान वालों और कई प्रतियोगी छात्रों को यह पेपर उपलब्ध कराया था. इसी फर्जीवाड़े के चलते उसके खिलाफ थाना मंझनपुर में एफआईआर दर्ज हुई और उस पर 1 लाख का इनाम घोषित हुआ.

अपराधों की लंबी फेहरिस्त
गिरफ्तार अपराधी आयुष पांडेय पर पहले से ही कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.

FIR संख्या 041/2024, धारा 420, 467, 468, 471, 34 IPC व IT एक्ट – थाना मंझनपुर, कौशांबी

FIR संख्या 236/2024, गैंगस्टर एक्ट – थाना मंझनपुर, कौशांबी

FIR संख्या 74/2024, धारा 120B, 419, 420, 467, 468, 471, IT एक्ट व UP सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम – थाना सिविल लाइंस, प्रयागराज

परीक्षा घोटालों पर सरकार का सख्त रुख
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में पेपर लीक और परीक्षा धांधली के मामलों में तेजी आई है. खासकर 2021‑2023 के बीच UPTET, PET और अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक होने की कई घटनाएं सामने आईं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऐसे मामलों में एसटीएफ की तैनाती की गई है और अब तक दर्जनों इनामी अपराधी पकड़े जा चुके हैं. आयुष पांडेय की गिरफ्तारी इस श्रृंखला में एक और अहम कड़ी है.

एसटीएफ की टीम में उ.नि. जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में उ.नि. चंद्र प्रकाश मिश्रा, मु.आ. मुनेंद्र सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह और चालक चंद्रभान शामिल थे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
अमेठी: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, मां-बेटे की मौत; पिता भी घायल
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget