एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में उधार दिए पैसे वापस मांगने पर किसान की धारदार हथियार से हत्या, शव को खेत में फेंका

Bareilly Crime News: मृतक फूलचंद ने गांव के ही तीन लोगों को 5 हजार रुपये उधार में दिए थे. इन पैसों को वो जुए में हार गए. फूलचंद ने जब उनसे पैसे वापस मांगे तो वो उसे अपने साथ ले गए और हत्या कर दी.

Bareilly Murder: यूपी के बरेली (Barelilly) में एक किसान की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने देनदारों से अपने उधार दिए हुए पैसे वापस मांगे थे. ये वारदात क्योलडिया थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया की है. किसान ने गांव के तीन लोगों को 5 हजार रुपये उधार दिए थे, लेकिन जब उसने अपने पैसे मांगे तो दबंगों ने धारदार हथियार से किसान की हत्या कर दी. पुलिस (Police) ने इस मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

उधार के पैसे मांगे तो कर दी हत्या
खबर के मुताबिक गांव गुलड़िया निवासी 38 साल के फूलचंद ने अपने ही गांव के महेंद्र, आकाश शर्मा और अनुज श्रीवास्तव को 5 हजार रुपये उधार दिए थे. इन तीनों लोगों ने उस पैसे से दिवाली पर जुआ खेला और उन पैसों को जुए में हार गए. फूलचंद ने जब उन लोगों से अपने उधार दिए रुपये वापस मांगे तो तीनों 31 अक्टूबर की शाम फूलचंद को बुलाकर उसके खेत पर ले गए और वहां उसकी धारदार हथियार बंका से काटकर उसकी हत्या कर दी. जब फूलचंद काफी समय तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता सताने लगी. परिजनों ने फूलचंद का फोन लगाया, लेकिन फोन स्विच ऑफ था. 

फूलचंद को तलाशते हुए जब परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां उन्होंने किसान का खून से लथपथ शव गन्ने के खेत में खड़ंजे के किनारे पड़ा मिला. इसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक अपने पीछे 5 संतानें छोड़ गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

पुलिस ने दी ये जानकारी
इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि किसान ने उधार के रुपये मांगे थे जिस पर उनकी हत्या कर दी गई. इस मामले में तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2022: यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का दावा- सपा-बसपा बेअसर, BJP को चुनौती पेश कर रही है कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget