एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली मंडल में बनेंगी 4 बड़ी गौशालाएं, लगभग 50 एकड़ भूमि चिन्हित, इतनी होगी क्षमता

Bareilly News: बरेली मंडल में हजारों निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने के बावजूद सड़कों पर आवारा गोवंश घूम रहे है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है. इसी को देखते हुए ये कदम उठाया गया है.

Bareilly News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के आदेश पर सड़कों पर घूमने वाले आवारा गोवंश पशुओं की देखभाल और रखरखाव के लिए बरेली मंडल (Bareilly Division) में चार बड़ी गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा. वृहद गौशालाओं की क्षमता 2500 से 3000 गोवंश पशुओं की होगी. इसके लिए चारों जिलों में 25 से 50 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है. इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है. इसी कड़ी में कमिश्नर बरेली मंडल संयुक्ता समद्दार ने शुक्रवार को गौशालाओं का निरीक्षण किया. जहां उन्होंने कई तरह की अनियमितताएं देखने को मिलीं. 
 
कमिश्नर ने किया गौशाला का निरीक्षण
बरेली मंडल कमिश्नर संयुक्ता निगम के अधिकारियों के साथ नदौसी कान्हा गौशाला पहुंची. जहां रजिस्टर चेकिंग के दौरान 2 महीनों में हुई 31 गोवंश पशुओं की मौत का कारण अंकित ना होने पर वो बिफर गईं. उन्होंने कहा कि गौशालाओं में लापरवाही, गौवंश के पालन और पोषण, देखभाल में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कमिश्नर ने बताया कि गौशाला में डॉक्टर सुनैना सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी ओपीडी करती हैं, लेकिन 7 महीने पहले मार्च में उन्होंने अंतिम बार ओपीडी की थी. इस गोशाला में हर महीने 10 से 12 गाय आती हैं. कमिश्नर ने डॉक्टर सुनैना को भी नियमित रूप से ओपीडी करने के लिए निर्देशित किया.
 
 
लापरवाही पर जिम्मेदारी कर्मचारियों को लगाई फटकार 
जांच के दौरान कमिश्नर को गोवंश पशुओं को मिलने वाले पशु आहार के रजिस्टर में नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी, बीडब्ल्यू व अन्य अधिकारियों के स्टॉक वेरिफिकेशन की रिपोर्ट भी नहीं मिली और न ही अटेंडेंट के हस्ताक्षर दिखे, जिस पर भी उन्होंने खासी नाराजगी व्यक्त की. गौशाला में पीपीपी मोड पर गोबर से बनाने वाले कंपोस्ट यूनिट में कृभको कंपोस्ट और एनएफएल किसान कंपोस्ट के पैकेट भरे पाए गए, लेकिन कंपोस्ट यूनिट चलाने के लिए कर्मचारी गैरहाजिर था जिस पर कमिश्नर ने लापरवाही बरतने वाले गैरहाजिर कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई के निर्देश दिए. 
 
बरेली मंडल में निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने की शानदार पहल की गई है. सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं में बदायूं में 29707, बरेली में 6972, पीलीभीत में 14384, शाहजहांपुर में 12669 निराश्रित गोवंश पशु को संरक्षित किया जा चुका है. बरेली मंडल में 19 पशु संरक्षण केंद्र है. इसमें 13 केंद्र चल रहे हैं. जिसमें 4564 गोवंश हैं. 6 गोवंश केंद्र निर्माणाधीन है. बदायूं में दो गौशाला निर्माणाधीन है. इनमें 80-90 फ़ीसदी तक काम पूरा हो चुका है. पीलीभीत में एक और शाहजहांपुर में तीन वृहद गौ संरक्षण केंद्र निर्माणाधीन है.
 
बरेली मंडल में खुलेंगी 4 गौशालाएं
गौशाला में हजारों निराश्रित गोवंश के पशुओं को संरक्षित करने के बावजूद सड़कों पर आवारा गोवंश पशु घूम रहे है और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जिसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने बरेली मंडल के चारों जिलों में वृहद गौ वंशीय आश्रय स्थलों को बनाने के निर्देश दिए हैं. जिससे गोवंशों को आश्रय दिया जा सके. इसके लिए बदायूं के सिकंदराबाद में 25 एकड़, अतरछेड़ी, आंवला में 50 एकड़ भूमि चिन्हित कर गौशाला निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'
UP: अखिलेश यादव का SIR में गड़बड़ी का आरोप, बोले- 'PDA प्रहरी इसे रोकें'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget