एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में प्रेमी के साथ घर में पकड़ी गई बीए की छात्रा, बदनामी के डर से कर ली खुदकुशी

Auraiya Suicide: मृतक छात्रा अपनी मौसी के घर रहती थी. बीती रात को घर में कोई नहीं था जिसके बाद उसने अपने प्रेमी को घर बुला लिया, लेकिन किराये पर रहने वाली एक छात्रा ने इसकी खबर घर वालों को दे दी.

Auraiya Suicide: उत्तर प्रदेश के औरैया (Auraiya) में एक बीए की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. दरअसल छात्रा ने अपने प्रेमी को घर पर बुलाया था. जिसे किराये के घर में रह रही एक लड़की ने देख लिया और उसके घर वालों को इसकी सूचना दे दी. जिसके बाद बदनामी के डर से छात्रा ने खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी लगने पर पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बदनामी के डर से छात्रा ने की खुदकुशी

ये घटना औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र की है. जहां बीए की पढ़ाई कर रही छात्रा अपनी मौसी के घर रह रही थी. इसी घर में एक और छात्रा किराये पर रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रही थी. मृतका की मौसी अपनी देवरानी की डिलीवरी के लिए इटावा गई थी. दोनों लड़कियां अपने-अपने घर में अकेली थी. इसी बीच मृतका ने अपने प्रेमी को रात में घर बुला लिया. इस बात की जानकारी किराये पर रहने वाली लड़की को लग गई. जिसके बाद उसने छात्रा की मौसी को फोन कर इस बात की जानकारी दे दी और कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी. इस बात का पता बीए की छात्रा को भी लग गया. जिसके बाद लड़के ने दरवाजे को तोड़ा और वहां से फरार हो गया.

प्रेमी के फरार होने के बाद बीए की छात्रा ने बदनामी और घरवालों के डर से कमरे में जा कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार की तरफ से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है. 

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी ने बताया कि एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. बीती रात छात्रा के घर में कोई नहीं था, जिसके बाद उसने अपने प्रेमी को घर मे बुलाया था. इसकी शिकायत किराये पर रह रही दूसरी छात्रा ने घरवालों से कर दी, जिससे आहत हो कर उसने ये कदम उठा लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नही आई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें- Rampur Bypoll: रामपुर उपचुनाव में क्यों हुई इतनी कम वोटिंग? सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने बताई खास वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget