एक्सप्लोरर

Amroha News: मैं जिंदा हूं साहब! खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटकने को मजबूर बुजुर्ग महिला, 2 साल से काट रही है चक्कर

Amroha News: दो साल पहले बिना जांच के ही महिला को कागजों पर मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद उनकी विधवा पेंशन रुक गई. महिला इन दो सालों से खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रही है.

Amroha News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद अमरोहा (Amroha) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक बुजुर्ग विधवा महिला को बिना जांच के ही मृत घोषित कर दिया गया. हालत ये हैं कि उम्र के इस पड़ाव में आकर उसने खुद को जिंदा साबित करने लिए अफसरों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन उसकी फरियाद सुनने को तैयार नहीं है. दो साल पहले उसे कागजों में मृत दर्शा उनकी विधवा पेंशन तक बंद कर दी गई है. 

ये मामला अमरोहा में धनौरा तहसील के गनरौला का है जहां के गंगानगर मोहल्ला में रहने वाली कमलेश देवी सिस्टम की लापरवाही और अधिकारियों व कर्मचारियों की अनदेखी का शिकार हो रही है. बीमारी की वजह से उनके पति की कई सालों पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद उनका विधवा पेंशन शुरू हो गई. इसी पेंशन के सहारे उनका गुजारा चल रहा था और वो अपनी जिंदगी के इस पड़ाव में किसी तरह जिंदगी गुजार रही थीं, लेकिन दो साल पहले प्रशासनिक लापरवाही के चलते बिना जांच किए ही उन्हें कागजों पर मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद उनकी पेंशन को भी बंद कर दिया गया.

खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रही है महिला

कई महीनों तक जब उनकी पेंशन नहीं आई तो उनके सामने पैसों की किल्लत शुरू हो गई. जिसके बाद वो ब्लॉक कार्यालय में गईं, जहां उन्हें बताया गया कि रिकॉर्ड के मुताबिक उनकी मृत्यु हो चुकी है. इस कारण उनकी पेंशन बंद की गई है. बुजुर्ग महिला धनौरा में आयोजित तहसील दिवस पर भी गुहार लगा चुकी हैं, मगर यहां भी उनकी फरियाद नहीं सुनी गई. यही नहीं उन्होंने विकास भवन में समाज कल्याण अधिकारी से लेकर अन्य अफसरों के यहां भी फरियाद लगाई. लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी. 

दो साल से कमलेश देवी खुद को जीवित सिद्ध करने के लिए तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों के चक्कर काट रही हैं. इस बारे में जब अमरोहा के समाज कल्याण अधिकारी आशीष कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ये मामला मेरे संज्ञान में आया है और इसकी पूरी जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद हफ्ते भर के अंदर कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP By-Election: रामपुर में कम वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ब्रजेश पाठक को भी दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget