एक्सप्लोरर

UP के सबसे प्रदूषित शहरों को संभालने के लिए इतने कम कर्मचारी? RTI में सामने आई जानकारी

UP News: लगभग हर दो में से एक पद खाली होने के कारण उत्तर प्रदेश में वायु और जल प्रदूषण की प्रभावी निगरानी करने की बोर्ड की क्षमता काफी सीमित हो गई है.

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) में स्वीकृत पदों में से लगभग आधे पद रिक्त हैं, जिससे राज्य के प्रदूषण निगरानी निकाय की कार्यप्रणाली को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं.

सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जवाब में यूपीपीसीबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक अगस्त 2025 तक बोर्ड में स्वीकृत 732 पदों की तुलना में 355 पद रिक्त हैं यानी लगभग 49 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं.

स्वीकृत कर्मचारियों की संख्या ग्रुप ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ और ‘डी’ सभी वर्गों में है. बोर्ड ने बताया कि ग्रुप ‘सी’ के 115 रिक्त पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मांग पत्र भेजा गया है और यह प्रक्रिया अभी जारी है.

नोएडा स्थित पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमित गुप्ता ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत यूपीपीसीबी से यह प्रश्न पूछा था.

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस का हंगामा, सीएम धामी बोले- कानून व्यवस्था के नाम पर ही कानून तोड़ दिया

41 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए

भर्ती के संबंध में यूपीपीसीबी ने बताया कि जुलाई 2024 और जुलाई 2025 के बीच उसने 42 चयनित कनिष्ठ अभियंताओं को नियुक्ति आदेश जारी किए थे, हालांकि केवल 28 ने ही औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया. इसी अवधि के दौरान, नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों सहित 41 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए.

आरटीआई के जवाब में यह भी उल्लेख किया गया है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार 30 सितंबर 2025 तक खाली पदों को भरने की प्रक्रिया की जानकारी साझा नहीं की जा सकती, क्योंकि मामला उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के समक्ष विचाराधीन है.

गुप्ता ने बताया कि लगभग हर दो में से एक पद खाली होने के कारण उत्तर प्रदेश में वायु और जल प्रदूषण की प्रभावी निगरानी करने की बोर्ड की क्षमता काफी सीमित हो गई है.

गुप्ता ने को बताया, 'यूपीसीसीबी, खासकर नोएडा कार्यालय में कर्मचारियों की भारी कमी है जहां सबसे प्रदूषित शहरों में से एक को संभालने के लिए सिर्फ पांच-छह कर्मचारी हैं. उच्चतम न्यायालय और एनजीटी के स्पष्ट और समयबद्ध आदेशों के बावजूद, कर्मचारियों की भारी कमी बरकरार है. मुझे उम्मीद है कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget