एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, मां ने लगाए गंभीर आरोप

Aligarh News: मृतक युवक की पत्नी लापता था जिसे लेकर एक महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस इसी मामले में पूछताछ के लिए उसे थाने लाई थी, जहां उसकी पिटाई की गई.

Aligarh News: अलीगढ़ में एक युवक ने पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मृतक की मां का आरोप है कि थाने के एसएचओ और एक दारोगा ने एक महिला के कहने पर उनके बेटे पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया और उसके साथ मारपीट करते हुए हवालात में बंद कर दिया. जब मां उससे मिलने थाने पहुंची तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई और जातिसूच शब्द कहे गए. जिससे आहत होकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली. युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने शव को दिल्ली गेट पर रखकर जाम लगा दिया.  

ये मामला थाना दिल्ली गेट क्षेत्र अंतर्गत गोविंद नगर का है. युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने शव को पहले खैर रोड पर रखकर जाम लगा दिया, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शव को रिक्शे में ले जाकर दिल्ली गेट पर रख दिया और नारेबाजी करने लगे. लोगों की मांग है कि मामले में आरोपी इंस्पेक्टर और दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाए. जिसके बाद पुलिस के तमाम प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए लेकिन लोग नहीं माने. वहीं मामला बढ़ते देख तमाम राजनीतिक पार्टियों के लोग भी इकट्ठा होना शुरू हो गए. सत्ताधारी बीजेपी के लोग अंदर बैठकर अधिकारियों के साथ बात कर रहे थे तो वहीं अन्य दलों के लोग अपने हिसाब से बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए. 

मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

दरअसल मृतक की मां का आरोप है कि इलाके में रहने वाली गुलाबो देवी नाम की महिला पश्चिम बंगाल से युवतियों को लाकर बेचने का धंधा करती है. उसने एक पोतिमा देवी नाम की लड़की से उसके बेटे की शादी कराई थी. 26 मई 2022 को गुलाबो देवी की बेटी की शादी में उसके बेटे रवि कुमार की पत्नी पोतिमा देवी गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी. बेटा जब उसे लेने गया तो गुलाबो ने कहा कि वो दो दिन पहले ही घर चली गई. इसके बाद गुलाबो ने पुलिस के साथ मिलकर बेटे रवि कुमार के खिलाफ पोतिमा देवी को गायब करने की शिकायत दर्ज करा दी. 

मृतक की मां ने बताया कि शिकायत के बाद से ही पुलिस लगातार उनके बेटे को परेशान कर रही थी. 2 दिन पहले भी पुलिस वाले उसे थाने ले गए और पिटाई की. जब वो अपने बेटे को छुड़ाने गई तो उसे भी गालियां दी. इससे आहत होकर उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली. मृतक की बहन सुनीता का कहना है कि गुलाबो के दबाव में पुलिस वाले लगातार उसको मारने की धमकी दे रहे थे. 

चौकी इंचार्ज और दारोगा लाइनहाजिर
एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में लापरवाही को देखते हुए संबंधित चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी को लेकर लोगों ने विरोध जताया था. इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच की जा रही है. उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है. इसके साथ ही एक महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Madarsa Survey: 'गैर सरकारी मदरसे बोझ नहीं बनना चाहते, तो सरकार का दखल क्यों?' मायावती ने सर्वे पर उठाया सवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget