एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में युवक ने खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो, दोस्त को बताया जिम्मेदार, कही ये बात

Agra News: पत्नी के मुताबिक मृतक के दोस्त ने धोखे से आईडी लेकर 3 लाख रुपये का लोन ले लिया था. मृतक जब पैसे मांगने पहुंचा तो उसे बेइज्जत कर वहां से भगा दिया गया. जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली.

Agra News: आगरा (Agra) में दोस्त के हाथों ठगी का शिकार हुए युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली. मृतक के दोस्त ने धोखे से उसकी आईडी (ID) पर लोन ले लिया था जिसके बाद जब उसने पैसे वापस मांगे को देने से इनकार कर दिया. मृतक की पत्नी भी जब पैसे मांगने गई तो उसके साथ भी गाली गलौज की. इस घटना से आहत होकर युवक ने मौत को गले लगा लिया. खुदकुशी से पहले उसने एक वीडियो (Video) भी बनाया है जिसमें सभी दोषियों का नाम लिया है.

दोस्त के धोखे से दुखी होकर की आत्महत्या 

मृतक विक्की की पत्नी कविता ने बताया कि पति के दोस्त भोला ने उसकी आईडी लेकर 3 लाख रुपये का लोन लिया था. बुधवार शाम को जब विक्की भोला के घर अपने पैसे वापस मांगने पहुंचा तो भोला, उसकी मां ने उसके साथ अभद्रता की. इसके बाद रात 7 बजे विक्की के कहने पर कविता भी अपने पैसों का तकादा करने पहुंची, जहां कार्तिक, मुन्ना, गोपाल, भोला और उसकी मां ने उससे भी गाली गलौज की. इस बीच जब पति का फोन आया तो उसने उन लोगों को पत्नी से गाली गलौज करते हुए सुन लिया.

खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो

जब कविता घर वापस आई तो उसे घर का दरवाजा बंद मिला. उसने पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर विक्की का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया. परिजनों ने जब उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें विक्की का सुसाइड से पहले का एक वीडियो मिला, जिसमें उसने सभी आरपियों का जिक्र किया था. विक्की ने कहा कि वो इस वीडियो के बाद किसी से नहीं मिलेगा क्योंकि वो खुदकुशी कर रहा है. भोला, मुन्ना, कार्तिक, गोपाल और चंपा ने उसे बुरी तरह फंसा दिया है. उसकी आईडी पर लोन और 1 लाख नगद रुपये ले लिए हैं. जब पैसे मांगने जाओ तो भोला और उसकी मां भगा देती है.

इस पूरे मामले पर एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि युवक की आत्महत्या के बाद उसका वीडियो संज्ञान में आया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP By-Election:साढ़े चार दशक में पहली बार, रामपुर के चुनाव में आजम खान परिवार से नहीं कोई कैंडिडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान
औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान
33 जनपदों में बाजरा,  25 जनपदों में मक्का और 13 जनपदों में होगी ज्वार की खरीद
33 जनपदों में बाजरा,  25 जनपदों में मक्का और 13 जनपदों में होगी ज्वार की खरीद

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Embed widget