एक्सप्लोरर

UP New Vidhansabha: नई संसद की तर्ज पर अब यूपी में भी बनेगा नया विधानभवन, जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

New Legislative Building: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश सरकार भी नए विधानभवन का निर्माण कराने की तैयारी कर रही है. इसी साल अटलजी की जयंती पर इसकी आधारशिला रखी जा सकता है.

UP New Legislative Building: दिल्ली में नए संसद भवन की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी नए विधान भवन का निर्माण कराने का फैसला किया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नए विधानभवन की आधारशिला रखी जा सकती है. भविष्य में होने वाले परिसीमन को देखते हुए वर्तमान में यूपी विधानभवन काफी छोटा साबित हो सकता है ऐसे में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अब दिल्ली की तरह यूपी में भी नए विधानभवन को बनाने की तैयारी कर रही है. 

यूपी में नए विधानभवन को बनाने में करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है. स्वर्गीय अटल जी जयंती पर इस नए विधानभवन की आधारशिला रखी जाएगी. नए विधानभवन का निर्माण दारुलशफा और आसपास के क्षेत्र को मिलाकर होगा. माना जा रहा है कि नए विधानभवन का निर्माण कार्य साल 2027 तक कराए जाने की कोशिश की जाएगी. योगी सरकार का लक्ष्य है कि 18वीं विधानसभा के कम से कम एक सत्र का आयोजन नए भवन में हो. 

आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा नया विधानभवन

यूपी में वर्तमान विधानभवन भविष्य में होने वाले परिसीमन को देखते हुए छोटा हो सकता है, विधानभवन में सदस्यों को बैठने के लिए पहले से ही कम जगह है, मौजूदा भवन का उद्घाटन 1928 में हुआ था, लेकिन अब जनसंख्या के हिसाब से हालात काफी बदल गए हैं. सेंट्रल विस्टा की तरह नया विधानभवन भी आधुनिक सुविधाओं और लेटेस्ट तकनीक से लेस होगा. इस भवन का निर्माण भी इस आधार पर होगा कि इसमें यूपी की संस्कृति की झलक मिले और पूरे देश में मिसाल बन सके. 

यूपी के नए विधानसभा भवन को पूरी तरह भूकंप रोधी और इको फ्रेंडली तरीके से बनाया जाएगा. तय लक्ष्य के मुताबिक 2027 में जब नए विधानभवन का निर्माण पूरा होगा तो तब पुरानी विधानसभा को बने हुए सौ साल पूरे होने को होंगे. आपको बता दें कि दिल्ली में भी केंद्र सरकार नए संसद भवन का निर्माण कराया है. मंगलवार को गणेश चतुर्थी के शुभअवसर पर नई संसद में कामकाज का पहला दिन था. नई संसद भी आधुनिक सुविधाओं से लेस है. 

UP Politics: चुनाव से पहले फिर एक हुए अखिलेश यादव और मायावती! इस मुद्दे पर केंद्र से की अहम मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget