एक्सप्लोरर

यूपी में C फॉर कैट, ग से गमला का जमाना गया? किताबों में होगा बड़ा बदलाव!

यूपी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने मौजूदा सिलेबस में बदलाव की बात कही है. उनके अनुसार पशुधन विभाग की बैठक में कुछ खास मांग की गई है.

UP News: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का उत्तर प्रदेश स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर बड़ा बयान आया है. इसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण बदलाव करने की सलाह दी है. कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि महाकुंभ में पशुधन विभाग की बैठक हुई, जिसमें महत्वपूर्ण फैसला लिया गया. इसके तहत अब स्कूलों में 'ग' से 'गमला' ना पढ़ाई जाए बल्कि 'ग' से 'गाय' पढ़ाई जाए.

उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आगे कहा कि इसी तरह स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में 'C' से 'Cow' पढ़ाया जाए. उन्होंने कहा कि इस उच्च स्तरीय बैठक में बैठक में बातचीत कर इस पर फैसला लिया गया है और इसे पाठ्यक्रम में शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा है. 

'गायों को पहनाया जाएगा रेडियम बेल्ट' 
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि पाठ्यक्रम को कब से लागू करने और इससे बच्चों और समाज में कितनी जागरूकता फैलेगी को लेकर पूछा गया तो कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने इस पर समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा, 'महाकुंभ में 8 फरवरी को हुई बैठक में कई फैसले लिए गए हैं. जिसमें न्यास सिद्ध गौवंश को संरक्षण देने का कार्य किया जाए.' धर्मपाल सिंह ने कहा, 'हाइवे या सड़कों के किनारे मौजूद गांवों में रहने वाली गायों को चाहे वह पालतू हो या छोड़ने वाली उसे अनिवार्य रुप से रेडियम बेल्ट पहनाया जाएगा.'

UP Public Holiday: यूपी में 12 फरवरी को रविदास जयंती पर छुट्टी या नहीं? दूर होगी सारी कंफ्यूजन, सरकार ने दी ये जानकारी

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, 'गायों की अच्छी गुणवत्ता के लिए नस्ल सुधार करेंगे. गायों का स्वास्थ्य ठीक रहे है, इसके लिए उन्हें मुफ्त दवाई मुहैया कराई जाएगी.' उन्होंने आगे दावा किया कि 'इसके साथ- साथ दूध नीति में भी हमारी सरकार सुधार करने का काम करेगी. दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने का लक्ष्य भी तय किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि किसानों की आय दोगुनी हो, इसलिए किसान की दोगुनी सिर्फ खेती से नहीं होगी बल्कि पशुपाल से भी होगी.'

किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी?
किसानों की आय दोगुनी करने की योजना को लेकर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, 'नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को चार गाय, दस गाय, 25 गाय और 50 गाय का एक क्रम तैयार किया गया है. इसके तहत 50 गायों पर 64 लाख की स्कीम है, जिसमें 32 लाख रुपये का अनुदान है.' उन्होंने आगे बताया कि '25 गाय होने पर 32 लाख रुपये की स्कीम है, जिस पर 16 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है. इसी तरह 5 गायों पर 22 लाख की स्कीम है, जिस पर 50 फीसदी का अनुदान है. जबकि किसान अगर दो गायों खरीद कर लाएगा तो उसे प्रति गाय 40 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा. पशुधन से किसानों की आय दोगुनी होगी.'

पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, 'महाकुंभ में त्रिवणी पर हुई बैठक में गौसंवर्धन करने की नियत से पशु विभाग ने अहम फैसला किया है, जिनको बहुत जल्द लागू किया जाएगा.' उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक यूनिवर्सिटी है, जो शोध करने का काम करती है. जिसमें पशु को संरक्षण और स्वास्थ्य पर शोध होती है. धर्मपाल सिंह ने कहा कि 'यह प्रदेश की इकलौती यूनिवर्सिटी है, इस संबंध में विभाग को लिखित चिट्ठी भेजेंगे. साथ में शिक्षा विभाग से टाईअप करके सुनियोजित तरीक मुख्यमंत्री इस पर निर्णय लेने का काम करेंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget