एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: शफीकुर्रहमान बर्क का निकाय चुनाव पर सरकार से सवाल, 'कोर्ट जाने की नौबत क्यों आई?'

शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि सरकार से मांग की है कि यूपी नगर निकाय के चुनाव समय पर कराए जाएं. बर्क ने कहा कि जनता किसके साथ जाएगी, यह तय करना उसका काम है लिहाजा चुनाव जल्द कराए जाएं.

UP Nagar Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) को लेकर कहा कि यह चुनाव समय पर होने चाहिए. चुनाव को लेकर जो फैसला सरकार को खुद करना चाहिए था, उसके लिए कोर्ट जाने की नौबत क्यों आई? उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को अभी से डर लगने लगा है कि अगर चुनाव उनके खिलाफ गया तो 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में उनकी हार तय है.

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि यहां तो लोकतंत्र है इसलिए यहां वक्त पर सारे काम होने चाहिए. चुनाव विधानसभा का हो या फिर संसद का या फिर निकाय का, यह सभी चुनाव समय पर होने चाहिए. सपा सांसद ने सरकार पर सवाल खड़े किए कि आखिर इन्हें क्यों कोर्ट का सहारा लेना पड़ा जबकि इसमें तो फैसला खुद कर देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि चुनाव में फैसला तो जनता के वोटों पर है. जनता किसे वोट देगी, यह तो जनता ही बेहतर जाने कि वह किसके साथ जाना चाहती है. 

चुनाव कराने से सामने आ जाएंगे कारनामे- बर्क

शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि वह चाहते हैं कि निकाय चुनाव होने चाहिए और वह भी समय पर. उन्होंने कहा कि कोर्ट में जाने का मतलब यह है कि दूसरी पार्टी को भी कोर्ट में जाने का मौका मिल जाता है. बर्क ने पूछा कि आरक्षण की जो पॉलिसी है. सरकार उस पॉलिसी पर अमल क्यों नहीं कर रही? सपा सांसद ने चुनाव कराने की वकालत करते हुए कहा कि चुनाव सरकार जरूर कराए. वहीं, उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव कराने पर सरकार के कारनामे सामने आ जाएंगे, 2024 अभी दूर है. उन्होंने कहा कि अगर इस समय निकाय चुनाव करा दिए गए तो इस वक्त की हार-जीत आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुत मायने रखेगी. 

ये भी पढ़ें -

UP Politics: अखिलेश यादव के खास सहयोगी का दावा- 2024 में BJP को हराना बहुत मुश्किल, बतायी वजह

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget