एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचीं सपा प्रत्याशी, अंतिम समय पर पार्टी से कट गया टिकट

Etawah Nagar Nikay Chunav 2023: इटावा में बसपा से हरी झंडी मिलते ही गुलनाज अंतिम समय में बसपा से नामांकन करने कचहरी पहुंचीं. उन्होंने सपा पर धोखा देने का आरोप लगाया.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: इटावा (Etawah) में आज नामांकन के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब सपा ने अपने घोषित प्रत्याशी गुलनाज का टिकट काटकर पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता और चिंटू की पत्नी ज्योति गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. अंतिम समय में टिकट कटने से नाराज गुलनाज अपने ससुर इदरीश अंसारी जो कि शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के करीबी माने जाते हैं के साथ बहुजन समाज पार्टी से टिकट लेकर नामांकन करने पहुंचीं. इससे पहले आज सुबह गुलनाज जब घर से सपा से नामांकन करने निकली थीं तो नामांकन करने जाने से पहले आज सैफई में नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर जाकर पुष्प भी अर्पित किए थे.

गुलनाज जब सैफई से इटावा कलेक्ट्रेट के लिए नामांकन करने के लिए निकलीं इसी बीच अखिलेश यादव के फरमान के बाद गुलनाज का टिकट काटकर कुलदीप गुप्ता की पत्नी को टिकट दे दिया गया. इसकी जानकारी मिलते ही गुलनाज और उनके ससुर इदरीस अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी से संपर्क किया. बसपा से हरी झंडी मिलते ही गुलनाज अंतिम समय में बसपा से नामांकन करने कचहरी पहुंचीं. इस दौरान बसपा कैंडिडेट गुलनाज ने समाजवादी पार्टी पर धोखा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जनता हमारे साथ है. सपा से नहीं तो बसपा से चुनाव जीतेंगे. 

गुलनाज के ससुर ने क्या कहा
वहीं बसपा प्रत्याशी गुलनाज के ससुर शिवपाल के करीबी इदरीस अंसारी ने कहां कि कहीं भी टिकट कटने का कोई अंदेशा नहीं था. समाजवादी पार्टी द्वारा हमसे चार सेट भरवाए गए थे. नामांकन की पूरी तैयारी थी, लेकिन जैसे ही नामांकन के लिए घर से निकले वैसे ही चर्चाएं होने लगीं कि हमारी बहू का टिकट काट दिया गया है. मैंने इन चर्चाओं पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य अंकुर यादव ने खुद कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था.

इदरीस अंसारी ने आगे बताया कि, इस बारे में बात हुई तो उन्होंने बताया कि ऐसा हुआ है. आदित्य अंकुर यादव ने खुद कहा कि इस बात का मुझे बहुत बुरा लग रहा है.  आदित्य, अखिलेश के चचेरे भाई अंशुल, अखिलेश के चाचा राजपाल सभी को बुरा लग रहा है. टिकट कटने में शिवपाल सिंह का हाथ नहीं है. जब शिवपाल सिंह की पार्टी में नहीं चल रही है तो फिर उनसे कोई शिकायत नहीं की.समाजवादी पार्टी ने हमारे और हमारे मुस्लिम समाज के साथ धोखा किया है, इसलिए हमनें बसपा को चुना. हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं.

UP Nikay Chunav 2023: मायावती ने घोषित किए 7 और मेयर उम्मीदवार, अलीगढ़-मेरठ से बसपा ने इन्हें दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget