एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: चुनाव के बीच आजम खान का बड़ा दावा, बोले- 'चुनौती देते हैं, अगर रामपुर चुनाव जीत गए तो...'

UP Nikay Chunav: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नेता आजम खान (Azam Khan) ने निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान अपने चिर परिचित अंदाज में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधा है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी के रामपुर में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने नगर निकाय चुनाव प्रचार शुरू होने के बाद पहली बार प्रचार किया. उन्होंने रामपुर नगर पालिका से प्रत्याशी फात्मा जबी के लिए शुक्रवार रात एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधा. आजम खान ने कहा कि हमने यह शहर और सियासत का यह नक्शा उत्तर प्रदेश पर चार बार कब्जा यूं ही नहीं किया. घर की मुर्गी दाल बराबर कुछ समझ लो. मगर चार बार हुकूमत तुम्हारी मजबूत मुट्ठी के बगैर नहीं बनी है.

आजम खान ने कहा कि यही वजह रही के खजाने के जिस बटन पर उंगली रख दी, हमने उस तिजोरी का ताला खुल गया रामपुर वालो तुम्हारे लिए. आजम खान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधते हुए कहा, "विकास करोगे और विकास लिख नहीं सकोगे. कागज पर तुम्हारे कलम में रोशनाई ही कहां है जो लिख सको." 

Atiq Ahmed Murder: अतीक-अशरफ हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, पुलिस कस्टडी में खुद पर हमला कराने की रची थी साजिश!

क्या किया दावा?
रामपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद हुए उपचुनाव पर दावा करते हुए कहा, "चुनौती देते हैं ए-आसमान तुझे गवाह करके कहते हैं कि हिंदुस्तान के 150 करोड़ में कोई आओ और रामपुर वालों से चुनाव लड़ो. अगर रामपुर चुनाव जीत गया तो पूरा रामपुर खाली कर देंगे. यह चुनाव पुलिस की ताकत पर था."

सपा नेता ने जनसभा में मौजूद जनता की ओर इशारा करते हुए कहा, "बताओ इस महफिल में कोई कमी है. अगर इस गली से चार भोकने वाले चले गए हैं तो 40 और आ जाएंगे बस इतना ही हुआ है. मगर हम भी ढेला मार रहे हैं." दरअसल, उपचुनाव और निकाय चुनाव के प्रचार के लिए करने मैदान में उतरे थे. 

इससे पहले आजम खान के बेटे और स्वार सीट से सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने भी प्रचार अभियान की कमान संभाली. बता दें कि निकाय चुनाव के लिए चार और 11 मई को वोटिंग होनी है. जबकि स्वार और छानबे उपचुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget