एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने फाइनल किए प्रत्याशियों के नाम, जल्द होगी घोषणा 

UP Nikay Chunav 2023 Date: नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 17 नगर निगमों में मेयर, सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों व वार्डों के मेंबर पद पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस (Congress) के पश्चिमी यूपी के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin Siddiqui) मुरादाबाद (Moradabad) पहुंचे. उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नगर निगम के मेयर पद के दावेदार प्रत्याशियों, सभासद पद के प्रत्याशियों, नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों व सदस्यों के लिए दावेदारी पेश करने वालों के साथ एक होटल में मीटिंग की. इसके बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व वाली कमेटी ने प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट को फाइनल कर दिया. अब यह लिस्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जा रही है. 

सवार विधानसभा पर भी जल्द फैसला 
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 17 नगर निगमों में मेयर, सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों व वार्डों के मेंबर पद पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी. किसी अन्य संगठन के साथ कांग्रेस का इस चुनाव में कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि रामपुर की सवार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी या नहीं, इस पर वह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे. इसके बाद इस पर फैसला हो जाएगा. 

एनकाउंटर पर बोलने से किया इन्कार
इधर, अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम मोहम्मद के एनकाउंटर के सवाल पर कांग्रेस नेता यह कहकर टाल गए कि अगर मैं इस एनकाउंटर पर कुछ कहूंगा तो हमारे पक्ष के नेता उसे मुद्दा बना लेंगे. पुलिस को गोली क्यों चलानी पड़ी, किन हालात में एनकाउंटर हुआ, अभी मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है. जानकारी होने के बाद कुछ बोल पाऊंगा. 

एक-दो दिन में घोषणा संभव 
कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं से एक-एक कर बंद कमरे में बातचीत की. इसके बाद प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए गए. माना जा रहा है कि एक-दो दिन में कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी. 

पिछली बार नहीं मिली थी सीट
जानकारी हो कि पिछले नगर निकाय के चुनाव में यूपी की 17 नगर निगमों में से कांग्रेस को एक सीट पर भी कामयाबी नहीं मिली थी. मुरादाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरेशी पिछली बार चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे. यहां बीजेपी के विनोद अग्रवाल जीते थे. मुरादाबाद में एक बार फिर नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का चयन करने में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें : UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी कब करेगी उम्मीदवारों का एलान, भूपेंद्र चौधरी ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget