एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी कब करेगी उम्मीदवारों का एलान, भूपेंद्र चौधरी ने दिया ये बयान

UP Nikay Chunav 2023: यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा घबराने की जरूरत नहीं है, घबराएंगे केवल माफिया, जिन्होंने देश और समाज के विरुद्ध काम किया है, जिन्होंने गुंडागर्दी की है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chowdhary) ने कहा कि नामांकन के अंतिम दिन से पहले जो समय सीमा है उससे पहले अपने उम्मीदवार घोषित करके जनता के बीच में जाएंगे. हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था है और कार्यकर्ताओं की रायशुमारी से नाम प्रस्तावित करके आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी आपस में बैठकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे.

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारे यहां जो प्रक्रिया है नगर पंचायतों के नाम क्षेत्र से तय होते हैं. नगर पालिकाओं के नाम हम बातचीत करके तय करते हैं. मेयर में भी हम लोग यहां से बातचीत करेंगे, लेकिन अनुमति केंद्र की लेनी होती है. बीजेपी सभी प्रक्रिया का पालन करते हुए आगे बढ़ेगी और बहुत जल्दी सभी मेयर और सभासद चेयरमैन के टिकट घोषित करेंगे. पहले चरण में 17 तारीख नामांकन का आखिरी दिन है. उससे पहले सभी का नाम घोषित कर देंगे.

दूसरे दलों में सेंधमारी और जॉइनिंग पर
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि निश्चित रूप से जो हमसे सहमत है, हमारे साथ काम करना चाहता है, हमारी विचारधारा से सहमत है, लड़ सकता है, जीत सकता है और हमारी पार्टी में सहमति है तो निश्चित रूप से ऐसे सभी लोगों का स्वागत है. बीजेपी की जॉइनिंग खुली है. हमने किसी के लिए दरवाजे बन्द नहीं किये हैं. हमारी मेंबरशिप भी ऑनलाइन है, हमनें किसी को मेंबर बनने से रोका नहीं है. एक राजनीतिक दल के नाते यह उनका अधिकार है.

सपा की तैयारियों पर क्या कहा
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सब जितने भी विपक्ष के नेता हैं यह सब सीजनल लोग हैं. जब समय आता है तब यह अपना काम प्रारंभ करते हैं. 2022 में उन्होंने भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाई थी और चुनाव के बाद ना परशुराम की मूर्ति लगाने वालों का पता है ना ही उसकी चर्चा और अब 1 वर्ष के विराम के बाद अब चुनाव आ गए तो उनकी सक्रियता बढ़ गई है. अभी आपने देखा कि कैसे कांशीराम की मूर्ति का अनावरण किया. अब महू भी जा रहे हैं. यह सब चुनावी दिखावा है. यह सब गायब हो जाएंगे.

RLD का राज्य पार्टी का दर्जा खत्म होने पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इलेक्शन कमिशन का निर्णय संवैधानिक व्यवस्था है. एक राजनीतिक दल के नाते जो भी आवश्यक व्यवस्था होगी उसके मानक पूरे नहीं करते होंगे. बाकी उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है. वह अपनी बात कहने के लिए कोर्ट जा सकते हैं कोर्ट के दरवाजे खुले हैं.

नीतीश राहुल की मुलाकात पर
यह सब सीजनल लोग हैं. उनकी गतिविधि केवल चुनाव में शुरू होती और चुनाव में खत्म हो जाती है. विपक्ष के गठबंधन का जो भी इतिहास पुराना देखेंगे वह सर्वविदित है. प्रदेश की जनता सब जानती है और मोदी जी के नेतृत्व में सरकार देश के लिए लगातार अच्छा काम कर रही है. आम आदमी के लिए अच्छा काम कर रहे हैं. हम अपने रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच में जाएंगे.

अतीक अहमद की पेशी पर
अपराध के खिलाफ जो सरकार का संकल्प है हम उसके साथ आगे बढ़ रहे हैं. हमारी सरकार हमारे कमिटमेंट में है, जो हमारे संकल्प पत्र में जारी किया.  घबराने की जरूरत नहीं है, घबराएंगे केवल माफिया, जिन्होंने देश और समाज के विरुद्ध काम किया है, जिन्होंने जमीने कब्जा की हैं, जिन्होंने गुंडागर्दी की, जो अपराध और अपराधियों के साथ चलेंगे उन्हें घबराने की जरूरत है, बाकी उत्तर प्रदेश की सरकार में आज अपराध योगी जी के नेतृत्व में न्यूनतम स्तर पर हैं.

Asad Ahmed Encounter: आखिरी बार बेटे असद का चेहरा देखने के लिए सरेंडर करेगी शाइस्ता परवीन, आज हुआ है एनकाउंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget