एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: महराजगंज में सीएम योगी बोले- 'विकास के लिए डबल इंजन की सरकार देगी पैसा, कोई निर्दल...'

Maharajganj Nikay Chunav 2023: सीएम योगी ने कहा कि विकास के लिए पैसा डबल इंजन की सरकार ही देगी. कोई निर्दल या अन्य दल का नहीं. ये विकास का पैसा जमीन पर तब लगेगा जब बोर्ड फुल मेजॉरिटी का हो.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि पहले माफिया सीना तानकर चलता था और व्यापारी झुक कर. आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर, गले में तख्ती लटकाकर, जान की भीख मांगता है. सरकार बदलने पर कैसे परिवर्तन होता है, ये आज हर कोई महसूस कर सकता है. योगी शनिवार को महराजगंज (Maharajganj) के जी एस बी एस डिग्री कॉलेज मैदान से चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं यहां आप से महराजगंज की दो नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में फुल मेजॉरटी के बोर्ड के लिए अपील करने आया हूं. क्योंकि अगर अच्छा बोर्ड नहीं होगा तो दिल्ली और लखनऊ से आने वाला पैसा विकास कार्यों में ना लगकर बंदरबांट हो जाएगा. आज हमारे युवाओं को पहचान छिपाने की जरूरत नहीं होती है. क्योंकि यहां आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर.

योगी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव का महत्व क्या है, ये आप सभी को समझने की जरूरत है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार यूपी में पहले से ही काम कर रही है. दिल्ली और लखनऊ से आने वाला पैसा विकास कार्यों में लग सके, इसके लिए नगर निकायों में भी डबल इंजन की सरकार को सपोर्ट करने वाला नया इंजन चाहिए. सीएम ने कहा कि विकास के लिए पैसा डबल इंजन की सरकार ही देगी. कोई निर्दल या अन्य दल का नहीं. ये विकास का पैसा जमीन पर तब लगेगा जब बोर्ड फुल मेजॉरिटी का हो. गलत लोग आ जाएंगे तो जनता का नुकसान होगा. ऐसी गलती करने की जरूरत नहीं है. हम लोग अपने नगर निकायों और ग्राम पंचायतों को ऐसा बनाना चाहते हैं, जहां से उसके ज्यादातर काम ऑनलाइन हो जाएं और आपको प्रमाणपत्रों के लिए इधर उधर भटकना ना पड़े.

विकास की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं हो रहा- योगी
सीएम ने कहा कि पहले इस पूरे इलाके में इन्सेफेलाइटिस से मौतें होती थीं. 40 साल में 50 हजार मौतें हुईं. मगर, कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने इसपर कभी ध्यान नहीं दिया. आज डबल इंजन की सरकार ने इंन्सेफेलाइटिस को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है.

Afzal Ansari Sentenced: अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता जाना तय, गैंगस्टर एक्ट के मामले में कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महराजगंज में लाखों लोगों को शौचालय, पेंशन, शुद्ध पेयजल, किसान सम्मान निधि प्रदान किया जा रहा है. विकास की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है. किसी की जाति, मत और मजहब देखकर तुष्टिकरण नहीं किया जा रहा है. सपा, बसपा और कांग्रेस तुष्टिकरण करते थे, हम सशक्तिकरण कर रहे हैं. पहले युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ाए जाते थे, हम टैबलेट दे रहे हैं. ये युवाओं को टेक्नॉलाजी से जोड़कर उन्हे सशक्त बना रहा है. सपा बसपा के दौर में व्यापारी से रंगदारी वसूली जाती थी. हमने व्यापारी को पीएम स्वनिधि के साथ जोड़ने का काम किया है. पहले हमारे शहर कूड़े के ढेर होते थे. आज अमृत और स्मार्ट मिशन से हमारे शहर स्वच्छ और सुंदर दिख रहे हैं. पहले शहर में शोहदों का आतंक होता था, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, आज सेफ सिटी के रूप में हमारे शहरों की पहचान हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget