एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: सपा प्रमुख पर BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का हमला, कहा- 'अखिलेश यादव की प्राथमिकता चुनाव नहीं...'

Nagar Nikay Chunav 2023: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी के विकास में सबका योगदान है और पार्टी सबको साथ लेकर चलने का संकल्प करती है. पार्टी में बगावत के सवाल पर भी राय रखी.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि मेट्रो और सफाई का सवाल उठाना ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की प्राथमिकता में चुनाव नहीं है. चुनाव से बचने के लिए ऐसे बयान देते हैं. समाजवादी पार्टी या अन्य दलों को चुनाव बाद का एहसास उनको हो गया है. उन्होंने कहा कि मेट्रो का मेरठ, नोएडा, आगरा और कानपुर में विस्तार हो रहा है. समाजवादी पार्टी चाहती नहीं थी कि चुनाव हो. चुनाव दिसंबर में प्रस्तावित थे लेकिन सपा षड्यंत्र के कारण 5 से 6 महीने लेट हो गए. अदालत में भी समाजवादी पार्टी की स्लीपर सेल एक्टिव थी.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का हमला

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं में पूरा विश्वास रखती है. हमने चुनाव के लिए पूरी तैयारी की थी. रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच में हैं. हमारा संकल्प है हम शहरों को सजाएंगे. दूसरे दलों के नेताओं को बीजेपी में लाने के सवाल पर कहा कि बीजेपी के विचारों और काम से प्रभावित होकर दूसरे दलों के नेता हमारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. बीजेपी के विकास में सबका योगदान है. हम सबको साथ लेकर चलने का संकल्प करते हैं.

'हमारे पास 90 फीसद वार्ड पार्षद दावेदार'                                                                     

बीजेपी के पास तेजी से बढ़ता हुआ राजनीतिक दल है. समाज में हमारी स्वीकार्यता बढ़ रही है. उसी का नतीजा है कि सभी दलों से नेता बीजेपी में आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में प्रत्याशी उतारे. 14000 वार्डों में 90 परसेंट बीजेपी के प्रत्याशी हैं जबकि समाजवादी पार्टी 30 परसेंट सभासद भी नहीं खड़े कर पाई. बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का तो बुरा हाल है. दोनों पार्टियों को लोग नहीं मिल रहे हैं. भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी में बगावत के सवाल पर कहा कि हमारी चयन प्रक्रिया से हो सकता है लोग संतुष्ट न हों.

चेयरमैन या अन्य पदों के लिए तमाम कार्यकर्ता दावेदारी कर रहे थे लेकिन हमारा परिवार है. हम समन्वय स्थापित कर रहे हैं. परिवार की तरह सबको समझाने बुझाने का काम कर रहे हैं. हमारा संकल्प है अनुशासन बना रहे और पार्टी की विकास यात्रा भी आगे बढ़ती रहे. पहले और दूसरे चरण में बीजेपी उम्मीदवारों की बड़ी संख्या होने पर उन्होंने कहा कि समाज में  बीजेपी की स्वीकार्यता बढ़ी है. उत्तर प्रदेश में पिछले 6 साल और केंद्र में 9 साल के काम से जनता का विश्वास बढ़ा है.

उसी का नतीजा है विपक्षी दलों के लोग भयभीत हैं. भूपेंद्र चौधरी ने दावा किया कि बीजेपी सारे नगर निगम में जीत हासिल करेगी. केंद्र में हमारी सरकार है, राज्य में हमारी सरकार है. केंद्र और राज्य से अलग-अलग योजनाओं के माध्यम का पैसा से नगर निकाय के विकास में लगाया जाए. सही तरीके से कार्य योजना बनाकर काम कराया जाए. नगरपालिका में हमारी सरकार बनने के बाद शहरों को सजाने संवारने का काम करेंगे. ट्रिपल इंजन सरकार की विकास की यही अवधारणा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget