एक्सप्लोरर

UP Nagar Nikay Chunav: बरेली मेयर प्रत्याशी के लिए BJP ने झोंकी ताकत, एक दर्जन से ज्यादा सामाजिक संगठनों का मिला साथ

UP Nagar Nikay Chunav: अब तक ब्राह्मण समाज, कायस्थ समाज, करणी सेना, आईएमए समेत एक दर्जन से अधिक बड़े संगठनों का साथ बीजेपी को मिल चुका है. कायस्थ समाज समाजवादी पार्टी से ज्यादा खफा है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होनेवाला है. बरेली में बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. मंत्री, विधायक, सांसद और आरएसएस, वीएचपी, बजरंग दल समेत तमाम हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में उतार दिया गया है. बीजेपी ने मेयर पद के लिए डॉ उमेश गौतम को प्रत्याशी बनाया है. डॉ उमेश गौतम के पक्ष में बीजेपी लगातार मतदाता और कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है. बीजेपी बरेली के सभी सामाजिक और धार्मिक संगठनों से मिलकर समर्थन जुटा रही है.

बरेली में सपा से क्यों नाराज है कायस्थ समाज?

अब तक ब्राह्मण समाज, कायस्थ समाज, करणी सेना, आईएमए समेत एक दर्जन से अधिक बड़े संगठनों का साथ बीजेपी को मिल चुका है. कायस्थ समाज समाजवादी पार्टी से ज्यादा खफा है. बरेली में कायस्थ समाज के डेढ़ लाख वोटर हैं. कायस्थ समाज की नाराजगी की वजह संजीव सक्सेना का टिकट कटना है. सपा ने पहले संजीव सक्सेना को टिकट देकर मैदान में उतारा था. सपा से नाराज कायस्थ समाज अब बीजेपी के साथ है. निवर्तमान मेयर और बीजेपी प्रत्याशी डॉ उमेश गौतम भी जगह जगह जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं.

मेयर प्रत्याशी को मिल रहा बीजेपी का समर्थन

उमेश गौतम आज सैकड़ों समर्थकों के साथ सिकलापुर पहुंचे. सिकलापुर पहुंचने पर जनता ने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया. उमेश गौतम का दावा है कि क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है. उनका कहना है कि हम बरेली के सभी 80 वार्डो में घर घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं. समय बहुत कम है इसलिए एक एक दिन में 6-7 वार्ड का दौरा कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान जनता का हमें भरपूर प्रेम मिल रहा है. चुनाव प्रचार में सभी सांसद, विधायक और मंत्री भी सहयोग कर रहे हैं. डॉ उमेश गौतम के मुताबिक उनका मुकाबला किसी से नहीं है क्योंकि कोई और पार्टी मैदान में है ही नहीं. 

UP Nagar Nikay Chunav: '2017 के पहले की सरकारों ने युवाओं के हाथों में रोजगार नहीं तमंचे थमाए', सुल्तानपुर में बरसे CM योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget