एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: बागपत के बड़ौत में भूपेंद्र चौधरी बोले- 'दंगाइयों को मिलता था सपा सरकार में संरक्षण लेकिन आज...'

UP Nagar Nikay Chunav: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की स्थिति बदल गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज है. अपराधी गले में तख्ती डालकर थाने पहुंच रहे हैं.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: बागपत (Baghpat) के बड़ौत पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा शासन में अपराध चरम पर था. लोग छह बजे के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसने से डरते थे. लोगों की धारणा बन गई थी कि रात में बाहर नहीं निकला है. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में अराजकता, गुंडागर्दी, बेईमानी, भ्रष्टाचार और अपराधियों का बोलबाला था. दुख की बात है कि सरकार दंगाइयों के पीछे संरक्षण में खड़ी रहती थी.

'अपराधी गले में तख्ती डालकर थाने पहुंच रहे'

वर्ष 2012 से 2017 तक सपा सरकार में पूरा प्रदेश दंगाइयों के हवाले था. लेकिन आज उत्तर प्रदेश की स्थिति बदल गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज है. उपद्रवी, चाकू छुरे चलाने वाले लोग अब बेरोजगार हो गए हैं. उनके पास केवल गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचने का रास्ता बचा है. अपराधी पुलिस को बता रहे हैं कि हमने अपराध छोड़ दिया है, पुरानी अराजकता हमने त्याग दी है. बड़ौत नगरपालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने सुधीर मान को प्रतियाशी बनाया है.

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला

सुधीर मान के अलावा सभासद प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं. भूपेंद्र चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब जानते हैं सरकारी योजनाएं पास कराने के लिए बोर्ड में बहुमत चाहिए. बीजेपी का बोर्ड में बहुमत नहीं होने पर विकास का काम नहीं होगा. इसलिए जरूरी है कि नगरपालिका का चेयरमैन भी हमारा हो और बोर्ड के सदस्य सभासद भी हमारे हों. बता दें कि नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा. 13 मई को वोटों की गिनते बाद नतीजों का एलान किया जाएगा. 

UP Nikay Chunav 2023: बरेली में मौलाना तौकीर रजा का भड़काऊ बयान, कहा- 'अतीक-अशरफ की हत्या का बदला लेना है'
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget