एक्सप्लोरर

Agra Nagar Nigam: आगरा में किरावली नगर पंचायत के लिए इस दिन होगी वोटिंग, 20 हजार से अधिक वोटर करेंगे मतदान

Agra Nagar Nikay Chunav 2023: किरावली नगर पंचायत में कुल 14 वार्ड हैं. अब तक हुए नगर पंचायत किरावली में चुनावी नतीजों की बात की जाए तो पहले चुनाव में 1988 में जगदीश इंदौलिया ने जीत दर्ज की थी.

Agra Kirawali Nagar Panchayat Election: वर्ल्ड हेरिटेज फतेहपुर सीकरी की ओर जाने वाले रास्ते पर किरावली नगर पंचायत पड़ती है. 4 मई को नगर पंचायत किरावली में जनता नगर की सरकार चुनेगी और 13 मई को नतीजे आएंगे. किरावली नगर पंचायत के चेयरमैन का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ है. इसमें दो प्रबल दावेदार सामने आ रहे हैं. एक बार फिर से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह इंदौलिया की पुत्रवधू हेमलता चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में है. पूर्व में चार बार नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं वहीं दूसरी तरफ 2012 के नगर पंचायत चुनाव में अभुआपुरा के नौकरशाह की पत्नी प्रवीण देवी ने शिवरानी देवी जो नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं उनको कड़ी टक्कर दी थी. एक बार फिर से वह चुनावी समर में उतरने की तैयारी में है.

आरक्षण बदलने की वजह से मुरारी लाल अग्रवाल के परिवार को मायूसी हाथ लगी है. उनका परिवार से भी तीन बार नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं. किरावली नगर पंचायत में कुल 14 वार्ड हैं यानी 14 सभासद भी चुने जाने हैं. अब तक हुए नगर पंचायत किरावली में चुनावी नतीजों की बात की जाए तो पहले चुनाव में 1988 में जगदीश इंदौलिया ने जीत दर्ज की थी. दूसरे चुनाव 1995 में मुरारी लाल अग्रवाल ने जीत दर्ज की. तीसरे चुनाव में 2000 में जगदीश इंदौलिया ने जीत दर्ज की थी. तो वहीं चौथी बार 2006 में मुरारी लाल अग्रवाल ने चुनाव में जीत दर्ज की. 

कितनी है कुल वोटरों की संख्या 
पांचवीं बार में जगदीश इंदौलिया की पत्नी शिवरानी देवी चुनाव जीती. छठवीं बार में महिला सीट होने पर इंदौलिया की पत्नी शिवरानी देवी ने पद संभाला, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही शिवरानी देवी का निधन हो गया. साल 2021 में हुए उपचुनाव में मुरारी लाल अग्रवाल की पुत्रवधू उपचुनाव जीती लेकिन इस बार आरक्षण महिला पिछड़ा वर्ग होने से वो मायूस हैं. किरावली में नगर पंचायत चेयरमैन के उपचुनाव में नूतन अग्रवाल ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी. उन्होंने 5044 वोटों के साथ प्रतिद्वंद्वी हेमलता को 1218 मतों से शिकस्त दी थी. उपचुनाव में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई. 

नूतन पूर्व चेयरमैन मुरारीलाल अग्रवाल की पुत्रवधू हैं लेकिन इस बार आरक्षण बदलने से चुनाव नहीं लड़ पाएंगी. किरावली नगर पंचायत के कुल वोटर की संख्या लगभग 20700 हैं, जिसमें 60% पुरुष मतदाता और 40% महिला मतदाता हैं. किरावली नगर पंचायत में 1992 के बाद सिर्फ दो परिवारों का ही दबदबा रहा है जिसमें एक जगदीश सिंह इंदौलिया के द्वारा 4 बार चुनाव जीता गया है. वहीं दूसरा मुरारी लाल अग्रवाल के द्वारा दो चुनाव और एक मुरारी लाल अग्रवाल की पुत्र वधू के द्वारा उप चुनाव जीता गया है.

यह भी पढ़ें:-

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव को बड़ा झटका, PM मोदी के गढ़ में इस खास सहयोगी ने उतार दिया मेयर उम्मीदवार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget