एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में मासूम बच्चे की हत्या की गुत्थी सुलझी, सौतेले पिता ने मासूम बच्चे का रेता था गला

UP Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पिता ने अपने सात साल के सौतेले बेटे हसन का कत्ल कर दिया है. उसने अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तीन दिन पहले मिली सात साल के मासूम बच्चे की रक्तरंचित लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस के मुताबिक बच्चे की हत्या उसी के सौतेले पिता ने अपने दुश्मनों को कत्ल के आरोप में फंसाने के इरादे से की थी. आरोपी के पिता अपने सौतेले बेटे को गन्ना तोड़ने के बहाने अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया था और वहीं उसने छुरे से बच्चे की गर्दन काट कर लाश खेत में छोड़ आया था. इसके बाद वह बच्चे की मां को आकार बताया कि बेटा कहीं गुम हो गया है.

वहीं बच्चे का शव मिलने के बाद भी वह पुलिस को गुमराह करता रहा और अपने विरोधियों को इस केस में फंसवाना चाहता था, लेकिन पुलिस को उस पर शक हो गया. पुलिस ने जब गहराई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले सौतेले पिता मोहम्मद इदरीस को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके की है. 

मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि 19 जनवरी को मुरादाबाद के कांठ थाने में सात साल के एक बच्चे की गुमशुदगी दर्ज हुई थी.  23 जनवरी को बच्चे का शव मिला था. पुलिस थाने में बच्चे के सौतेले पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस जब मामले की जांच की तो पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस को पता चला कि बच्चे के सौतेले पिता ने ही अपने दुश्मन को फंसाने के लिए बच्चे की हत्या को अंजाम दिया है. इदरीस अपनी दूसरी बीवी को सबक सिखाना चाहता था.

बाप ने किया सौतेले बेटे का कत्ल

इदरीस ने पुलिस को बताया कि उसकी दूसरी बीवी अंजुम उसकी पहली बीवी के बेटे को अपना बेटा नहीं मानती थी. इसलिए उसने उसके पहले पति के बेटे की हत्या कर दी. 7 साल के सौतेले बेटे हसन की हत्या करने के बाद इदरीस उसे ढूंढने का नाटक करता रहा. शातिर इदरीस ने बच्चे की सगी मां को भी गुमराह कर दिया था कि बेटा गुम हो गया है और उसे तलाश कर रहे हैं. पहले गुमशुदगी लिखाई फिर अपने दुश्मन पर शक जाहिर कर पुलिस को गुमराह भी किया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी का एक सगा बेटा बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है. इसलिए उसे छुड़ाने के लिए आरोपी ने विरोधियों पर दबाव बना कर बेटे को छुड़ाने की योजना बनाई थी और इसी के तहत उसने अपने 7 साल के सौतेले बेटे की हत्या की थी, लेकिन पुलिस को जांच के दौरान कई संदिग्ध जानकारियां मिली, जिससे आरोपी का गुनाह सामने आ गया. पुलिस कातिल पिता को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है.

ये भी पढ़ें:  UP Politics: 'ना तो यह टिकाऊ है...', बिहार के सियासी घमासान के बीच केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget