एक्सप्लोरर

Prayagraj: बार्डर पर दिखा यूपी-एमपी पुलिस का बेहतर तालमेल, बनाया साझा चेक पोस्ट;तलाशी और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही एंट्री

प्रयागराज में बार्डर पर बेहतर तालमेल के साथ काम यूपी और एमपी पुलिस काम कर रही है। यहां साझा चेक पोस्ट बनाया गया है। आने-जाने वालों की तलाशी हो रही है। वहीं, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन।  कोरोना संक्रमण के मामले अभी  पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत कम हैं, लेकिन दूसरे राज्यों व सूबे के दूसरे हिस्सों से बड़ी संख्या में यहां आने वाले मजदूरों- छात्रों व दूसरे लोगों की वजह से यहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने की आशंका बनी हुई है। सबसे ज़्यादा लोग प्रयागराज में मध्य प्रदेश के बॉर्डर से आ रहे हैं। चाकघाट इलाके के इस बॉर्डर से अकेले एमपी ही नहीं, बल्कि गुजरात और महाराष्ट्र के लोग भी आ रहे हैं। बॉर्डर से घुसपैठ की शिकायतें सामने आने के बाद यूपी पुलिस के कई बड़े अफ़सरान अब खुद ग्राउंड ज़ीरो पर उतर आए हैं। प्रयागराज ज़ोन के एडीजी प्रेम प्रकाश और रेंज के आईजी पुलिस केपी सिंह ने एमपी के इस बॉर्डर पर पहुंचकर वहां के हालात की समीक्षा की और यूपी व एमपी के मातहत पुलिस कर्मियों को ज़रूरी हिदायत भी दी।

बार्डर क्रॉस करने वालों की हो रही थर्मल स्क्रीनिंग

अफसरों के पहुंचने के बाद से बॉर्डर पर चौकसी और तेज़ हो गई है। एडीजी और आईजी के दखल के बाद यूपी और एमपी बॉर्डर पर अब अलग-अलग के बजाय एक ही चेक पोस्ट कर दिया गया है। चेक पोस्ट के एक तरफ यूपी पुलिस रहती है और दूसरी तरफ एमपी पुलिस। एमपी से यूपी आने वाले हरेक वाहनों का नंबर नोट किया जा रहा है। हरेक वाहनों की तलाशी ली जा रही है। उनके पास चेक किये जा रहे हैं। बार्डर क्रॉस करने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों में ज़्यादा लोग मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। पैदल जाने वालों को भी रोका जा रहा है। ज़रुरत पड़ने पर लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।

prayagraj-border-corona1

बॉर्डर की रियलिटी चेक करने पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश और आईजी केपी सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर एक तरफ के रास्ते को सील करा दिया गया है और दूसरी साइड के रास्ते पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। ऐसे इंतजाम किये गए हैं, जिसमें बिना रिकॉर्ड और वाहन चेक किये बिना कोई भी वाहन या व्यक्ति दूसरे राज्य में दाखिल नहीं हो सकेगा। बॉर्डर पर मुस्तैदी से मॉनिटरिंग कर रहे एमपी पुलिस के डीएसपी सोमू कुर्मी ने बताया कि दोनों राज्यों की पुलिस बेहतर कोआर्डिनेशन के साथ मिल जुलकर काम कर रही हैं। बेहतर तालमेल होने से बॉर्डर पर सख्ती और मुस्तैदी अब पहले से ज़्यादा नज़र आने लगी है।

यह भी पढ़ें:

CM योगी की तरह एटा के ये डॉक्टर भी नहीं हुए अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल,  वीडियो कॉल पर देखी अंतिम यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget