एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में मानसून सत्र से पहले 6 अगस्त को होगी सर्वदलीय बैठक, सीएम योगी सहित ये नेता रहेंगे मौजूद

UP Monsoon Session: यूपी में ये इस साल का दूसरा विधानसभा सत्र है, इसके पहले विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू हुआ था. अब सरकार सदन में कई प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने की तैयारियां कर रही है.

UP Monsoon Session News: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 7 अगस्त से शुरू हो रहा है जो कि 11 अगस्त तक चलेगा. कुल 5 दिनों तक चलने वाले सत्र के पहले कल 6 अगस्त (रविवार) की शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक आहूत की गई है जो कि विधान भवन में होगी. सर्वदलीय बैठक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में होगी जिसमे वो सभी दलों के नेताओं से शांतिपूर्ण सत्र के लिए सहयोग मांगेंगे.

विधानमंडल के नेता रहेंगे मौजूद

मानसून सत्र के पहले होने वाली इस सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव, संजय निषाद (नेता विधानमंडल दल, निषाद पार्टी), आशीष पटेल (नेता विधान मंडल दल, अपना दल), ओमप्रकाश राजभर (नेता विधानमंडल दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी), राजपाल बालियान (नेता विधानमंडल दल, आरएलडी), उमाशंकर सिंह (नेता विधानमंडल दल, बसपा), आराधना मिश्रा "मोना" (नेता विधानमंडल दल, कांग्रेस), राजा भैया (नेता विधानमंडल दल, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक) शामिल होंगे.

काफी हंगामेदार रहा था बजट सत्र 

आपको बता दें कि ये इस साल का दूसरा विधानसभा सत्र है, इसके पहले विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होकर के 3 मार्च तक चला था. सोमवार से शुरू होने वाले इस विधानसभा सत्र में योगी सरकार कई प्रस्तावों को सदन में मंजूरी दिलाने की तैयारियां कर रही है तो वहीं विपक्ष लगातार सरकार को सदन में घेरने की योजना बना रहा है. विपक्ष की बात करें तो विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिजली की समस्या, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था समेत कई ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर के सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है और इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर के सरकार को घेरता हुआ नजर आएगा. इससे पहले यूपी विधानसभा का बजट सत्र काफी हंगामेदार रहा था. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी गरमागरम बहस भी हुई थी.

UP News: बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को 12 साल पुराने मामले में 2 साल की सजा, जा सकती है सांसदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget