एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2024: एमएलसी चुनाव के लिए BJP ने भेजा 36 नामों का पैनल, सहयोगियों को भी मिलेगी जगह, 10 सीटों पर जीत तय

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी के कोर कमेटी की बैठक शनिवार को हुई है. ये बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर हुई है.

UP MLC Election 2024: उत्तर प्रदेश में सोमवार से एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने वाला है. इस चुनाव को लेकर राज्य में फिर से एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच रोचक जंग देखने को मिलेगी. एक और बीजेपी फिर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधायकों के बागी तेवर का फायदा उठाने की कोशिश करेगी तो दूसरी ओर अखिलेश यादव के लिए अपने सहयोगियों को मनाना भी एक चुनौती होगी. 

इन तमाम राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बीजेपी ने इस चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू कर दिया है. राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी अब आगे की रणनीति को धार देने में लगी हुई है. सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर शनिवार को यूपी बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक हुई है. इस बैठक के बाद एमएलसी चुनाव के लिए 36 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है. 

चौधरी अजीत सिंह के गढ़ में BJP ने केंद्रीय मंत्री पर तीसरी बार लगाया दांव, जाट वोटर्स में है दबदबा, तोड़ चुके हैं हर चक्रव्यूह

सहयोगियों को भी मिलेगी जगह
दरअसल, विधान परिषद की 13 सीटें छह मई को खाली हो रही हैं. इसके लिए चुनाव का एलान हो चुका है. इन 13 सीटों में से अभी बीजेपी गठबंधन के पास 10 सीटे हैं. जिन उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल भी हैं. बीजेपी की इस चुनाव में फिर से दस सीटों पर जीत तय मानी जा रही है. ऐसे में एक सीट पर फिर आशीष पटेल को मौका मिलने की पूरी संभावना है. 

लिहाजा एक सीट अपना दल एस के खाते में जाना लगभग तय है. इसके अलावा 9 सीटों के लिए बीजेपी की कोर कमेटी ने हर सीट के हिसाब से चार-चार नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है. शनिवार को हुई बैठक में सीएम योगी के अलावा यूपी बीजेपी के प्रभारी बैजयंत पांडा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget