एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: विधान परिषद चुनाव से पहले सपा पर बरसे बीजेपी नेता विशाल सिंह, लगाया ये बड़ा आरोप

UP MLC Election 2022 : यूपी में विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं.वहीं गाजीपुर पहुंचे विशाल सिंह चंचल ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनके बहुत सारे प्रत्याशी फ्रॉड हैं.

Ghazipur News:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मियां बढ़ गई हैं. इसी के मद्देनजर आज जनपद गाजीपुर में विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत पूजा कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ ही भाजपा ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी, विधानसभा चुनाव के लड़े हुए प्रत्याशी के साथ ही तमाम जिम्मेदार लोग मौजूद रहे.

जीत का कमल खिलाएगी बीजेपी – विशाल सिंह

इस दौरान बात करते हुए विशाल सिंह चंचल ने बताया कि ये चुनाव जनता के नहीं बल्कि जनता से चुने हुए जनप्रतिनिधियों के द्वारा होता है. रही बात विधानसभा चुनाव की तो उसकी समीक्षा की जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि ये चुने हुए जनप्रतिनिधियों का चुनाव है और चुने हुए जनप्रतिनिधि हमेशा चाहते हैं कि सत्ता के साथ रहे क्योंकि उनके क्षेत्र का विकास तभी होगा जब वो सत्ता के साथ रहेंगे. विपक्ष के विधायक के पास विधायक निधि के अलावा कोई संसाधन नहीं होता. जिससे वो विकास के काम कर सके. उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में 36 विधान परिषद सदस्य के इस सीट पर भाजपा चुनाव जीत कर कमल खिलाएंगी.  

UP Politics: आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनपद में 7 विधायक और एक सांसद होने के बाद भी इनको अपना कोई प्रत्याशी नहीं मिला है तो आयातित प्रत्याशी को ढूंढना पड़ा है. गाजीपुर में इनके जितने भी नेता है वो चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है. इन्हें भदोही से पकड़ कर लाया गया है लेकिन ये ब्लॉक प्रमुख तक का चुनाव नहीं जीत पाए तो विधान परिषद का चुनाव क्या जीतेंगे.  ये जीवन में जितने भी चुनाव लड़े हैं सभी चुनाव हारे हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने अब तक बहुत सारे फ्रॉड और कुकर्म किए हैं. जिसकी गवाही उनके नामांकन में आप सभी लोग को मिल जाएगी.

Amethi News: अमेठी में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की मौत, कई अन्य घायल, जानें- पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget