एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: नामांकन के अंतिम दिन बांदा में आठ प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, डीएम ने कही ये बात

Banda News: विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर आज नामांकन के अंतिम दिन बांदा-हमीरपुर क्षेत्र से सपा एवं बीजेपी के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया.

UP News: विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर आज नामांकन के अंतिम दिन बांदा-हमीरपुर (Banda-Hamirpur) क्षेत्र से सपा एवं बीजेपी (BJP) के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. बीजेपी से प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर व समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू ने स्थानीय कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने नामांकन स्थल पर नामांकन भरा. इस दौरान दोनों उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. बांदा मंडल मुख्यालय के कलेक्ट्रेट कार्यालय में कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया.

क्या बोले जिलाधिकारी
जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नामांकन स्थल पर आज अंतिम दिन तक कुल आठ प्रत्याशियों ने बांदा-हमीरपुर क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. जिसमें मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी से आनंद त्रिपाठी व बीजेपी से जितेंद्र सिंह सिंगर ने अंतिम दिन अपना नामांकन किया. इनके अलावा छह अन्य निर्दलीय प्रत्याशी लवलेश कुमार, अतुल कुमार, जगतपाल, दिनेश सिंह, मनोज कुमार और राधिका देवी ने विधान परिषद सदस्य के लिए नामांकन कराया. कल नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि है. जिसके बाद आगामी नौ अप्रैल को मतदान होगा. बांदा हमीरपुर क्षेत्र में चित्रकूट धाम मण्डल के चारों जनपद बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट के मतदाता मतदान करेंगे.

क्या बोले बीजेपी प्रत्याशी
नामांकन के बाद सपा और बीजेपी के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया. इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह विधान परिषद चुनाव में भी बीजेपी को प्रचंड जीत मिलेगी. उन्होंने कहा की 95% मत बीजेपी को मिलेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है. जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. साथ ही माफियाओं और गुंडों पर बुलडोजर चल रहा है, जो 25 मार्च के बाद और तेजी से चलेगा. 

क्या बोले सपा प्रत्याशी
वहीं सपा प्रत्याशी आनंद त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि विधानसभा में ईवीएम से हुए चुनाव में कई जगह सपा प्रत्याशियों को बहुत ही कम अंतराल से हरा दिया गया है. लेकिन इस बार विधान परिषद चुनाव में बैलेट पेपर से चुनाव होंगे और समाजवादी पार्टी सभी जगह से चुनाव जीतकर आएगी.

ये भी पढ़ें-

Kanpur News: सोशल मीडिया पर वायरल हुई कानपुर पुलिस की वसूली लिस्ट, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Bihar News: पेट पर आई बात तो भिड़ गए लोग, डीलर के साथ की मारपीट, कम अनाज देने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget