एक्सप्लोरर

यूपी MLC उपचुनाव का आया रिजल्ट, जानें किसने मारी बाजी

UP MLC By Election 2024 Result: उत्तर प्रदेश की विधानपरिषद की वेबसाइट के अनुसार 100 सदस्यीय इस सदन में इस वक्त भाजपा के 78 और सपा के 10 सदस्य हैं.

UP MLC By Election 2024: उत्तर प्रदेश विधानपरिषद की एक सीट पर 12 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिये सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बहोरन लाल मौर्य शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हो गये. विधानसभा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

विधानसभा के विशेष सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद मुशाहिद ने शुक्रवार शाम बहोरन लाल मौर्य के सम्यक रूप से निर्वाचित होने की घोषणा की. मुशाहिद ने बहोरन लाल मौर्य ने निर्वाचित होने की सूचना भी जारी कर दी. विधानसभा के एक विशेष सचिव ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद बहोरन लाल मौर्य को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दे दिया गया.

बहोरन लाल मौर्य ने मंगलवार को विधानपरिषद की सदस्यता (एमएलसी) के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था और उनके मुकाबले विपक्षी दलों से कोई नामांकन दाखिल नहीं किये जाने से वह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये. शुक्रवार को नामांकन वापसी की समय समाप्त होने के बाद उनके निर्वाचित होने की घोषणा की गयी.

इस उपचुनाव के लिये 25 जून को अधिसूचना जारी की गयी थी जबकि नामांकन की आखिरी तारीख दो जुलाई थी. तीन जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद पांच जुलाई तक नाम वापस लेने की तारीख तय की गयी थी. आवश्यकता पड़ने पर मतदान 12 जुलाई को होना तय था. यह सीट समाजवादी पार्टी के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा इसी साल 20 फरवरी को इस्तीफा दिये जाने के कारण रिक्त हुई. वैसे, उनका कार्यकाल जुलाई 2028 तक था. स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधानपरिषद की सदस्यता और सपा से त्यागपत्र देने के बाद राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नाम से अपना राजनीतिक दल गठित किया था.

बहोरन लाल मौर्य 1996 और 2017 में बरेली की भोजीपुरा सीट से विधायक रह चुके हैं. साल 2022 में विधानसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी (सपा) के शहजिल इस्लाम से 9400 से अधिक मतों के अंतर से हार गये थे. विधानपरिषद की वेबसाइट के अनुसार 100 सदस्यीय इस सदन में इस वक्त भाजपा के 78 और सपा के 10 सदस्य हैं. इसके अलावा अपना दल-सोनेलाल, निषाद पार्टी, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, राष्ट्रीय लोक दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी तथा शिक्षक दल के एक-एक और चार निर्दलीय सदस्य हैं.

यूपी में सांप के काटने पर होती है मौत तो मिलता है 4 लाख का मुआवजा, जानें इसकी प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा ने Noida को बनाया था लूट का ATM', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
'सपा ने Noida को बनाया था लूट का ATM', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
बस्ती: PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल होते ही लिया एक्शन
बस्ती: PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल होते ही लिया एक्शन
उत्तराखंड में मैदानी सीटों पर ‘लापता’ मतदाता बने सियासी सिरदर्द, 20% वोटरों का नहीं मिल रहा रिकॉर्ड
उत्तराखंड में मैदानी सीटों पर ‘लापता’ मतदाता बने सियासी सिरदर्द, 20% वोटरों का नहीं मिल रहा रिकॉर्ड
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

वीडियोज

Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump
Iran Israel America War: बारूदी गूंज से दहल उठा बेरूत, हर तरफ मची तबाही | Donald Trump
Strait of Hormuz: होर्मुज में हो गया बड़ा खेल.. ट्रंप का गेम चौंका देगा! | Trump | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
IPL 2026: आज कितने बजे से शुरू होगा आईपीएल का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
आज कितने बजे से शुरू होगा IPL का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
Nutrient Deficiency Causes: हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
Embed widget