एक्सप्लोरर

UP विधायक अदिति सिंह ने कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी में अनियमितता का लगाया आरोप, EOW को लिखा पत्र

अदिति ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के महानिदेशक को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि रायबरेली स्थित कमला नेहरू एजुकेशनल सोसायटी की व्यावसायिक और आर्थिक गतिविधियों में काफी अनियमितताएं पाई गई हैं.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने सोमवार को आर्थिक अपराध शाखा को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के नेताओं की ओर से संचालित कमला नेहरू एजुकेशनल सोसाइटी के खिलाफ अनियमितता का आरोप लगाते हुए 'कठोरतम कार्रवाई' की मांग की.

अदिति ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के महानिदेशक को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि रायबरेली स्थित कमला नेहरू एजुकेशनल सोसायटी की व्यावसायिक और आर्थिक गतिविधियों में काफी अनियमितताएं पाई गई हैं.

सोसाइटी पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप पत्र में अदिति ने कहा, "सोसाइटी अपनी गलत कार्य शैली का प्रयोग आम जनता को प्रताड़ित करने में कर रही है. आर्थिक गतिविधियों की अनियमितताओं से प्रतीत होता है कि कमला नेहरू एजुकेशनल सोसायटी एक फर्जी सोसायटी है, लिहाजा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके खिलाफ जल्द से जल्द कठोरतम कार्रवाई की जाए."

गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल लंबे अरसे तक कमला नेहरू एजुकेशनल सोसायटी की अध्यक्ष रहीं. अदिति की ओर से दिए गए दस्तावेजों के मुताबिक सोसाइटी की प्रबंधकारिणी समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद भी शामिल हैं.

अदिति ने इस बारे में ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने ईओडब्ल्यू से कमला नेहरू एजुकेशनल सोसायटी की शिकायत करने की पुष्टि की है.नेहरू गांधी परिवार पर परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि दुर्भाग्य की बात है कि मेरे वरिष्ठ सहकर्मी पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठाते हैं लेकिन अपने ही परिवार की ओर से चलाई जा रही सोसाइटी में पारदर्शिता और जवाबदेही का खयाल नहीं करते.

बीजेपी के इशारे पर बोल रही अदिति-कांग्रेस बहरहाल, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अदिति पर हमला करते हुए कहा कि अगर उन्हें पार्टी से इतनी परेशानी है तो वह इसे छोड़ क्यों नहीं देती.कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा कि अपनी दादी से मारपीट कर उनकी संपत्ति हड़पने वाली विधायक अदिति सिंह नेहरू गांधी परिवार पर सवाल उठा रही हैं.

ललन कुमार ने कहा कि अदिति भाजपा के इशारे पर नेहरू गांधी परिवार को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं. अदिति को अगर कांग्रेस से इतनी ही दिक्कत है तो वह पार्टी छोड़ क्यों नहीं देती.

यह भी पढ़ें-

चीन से तनातनी के बीच आज से हिंद महासागर में शुरू हो रही है मालाबार एक्सरसाइज, भारत सहित ये देश होंगे शामिल

दूसरे चरण की वोटिंग के लिए बिहार है तैयार, तेज-तेजस्वी समेत मैदान में हैं 1463 उम्मीदवार | जानें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget