एक्सप्लोरर

चीन से तनातनी के बीच आज से हिंद महासागर में शुरू हो रही है मालाबार एक्सरसाइज, भारत सहित ये देश होंगे शामिल

मालाबार एक्सरसाइज में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की नौसेना भी हिस्सा लेने जा रही है. ये एक्सरसाइज चीन को कभी फूटी आंख नहीं सुहाती है.

नई दिल्ली: एलएसी पर भारत से और साउथ चायना सी में अमेरिका से चल रही तनातनी के बीच आज से भारत सहित दुनिया के तीन बड़े लोकतांत्रिक देशों की नौसेनाएं हिंद महासागर में मालाबार युद्धभ्यास शुरू कर रही हैं. पहली बार मालाबार एक्सरसाइज में ऑस्ट्रेलिया की नौसेना भी हिस्सा लेने जा रही है. लेकिन चीन को ये एक्सरसाइज कभी फूटी आंख नहीं सुहाती है.

दो चरणों में होगी एक्सरसाइज

भारतीय नौसेना के मुताबिक, इस साल मालाबार एक्सरसाइज दो चरणों में हो रही है. पहला चरण 3-6 नबम्बर को बंगाल की खाड़ी में होगा, जबकि दूसरा फेज़ मिड-नबम्बर (संभवत: 17-20 नबम्बर) में अरब सागर में होगा.

इस साल मालाबार युद्धभ्यास में अमेरिकी नौसेना का (गाईडेड मिसाइल डेस्ट्रोयर), यूएसएस जॉन मैककैन हिस्सा ले रहा है. सोमवार को ये युद्धपोत अंडमान निकोबार के समंदर में पहुंच गया जहां आस्ट्रेलिया नौसेना के लॉन्ग रेंज फ्रीगेट एचएमएएस बैलर्ट के साथ साझा युद्धाभ्यास किया. ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बैलर्ट युद्धपोत के साथ एमएच-60 हेलीकॉप्टर भी है मालाबार एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहा है. जापानी नौसेना का जेएस ओनमी (डेस्ट्रोयर) एसएच-60 हेलीकॉप्टर के साथ युद्धभ्याय में शिरकत कर रहा है.

भारत के चार वॉरशिप ले रहे हैं हिस्सा

नौसेना ने बयान जारी कर कहा कि भारत की पूर्वी नौसेना कमान की फ्लीट (जंगी बेड़े) मालाबार में हिस्सा ले रही है. इस जंगी बेड़े में भारतीय नौसेना के चार वॉरशिप हिस्सा ले रहे हैं. इनमें  आईएनएस रणविजय (डेस्ट्रोयर), आईएनएस शिवालिक (फ्रीगेट), आईएनएस सुकन्या (ऑफसोर पैट्रोल वैसल) और  आईएनएस शक्ति (फीलिट सपोर्ट शिप) शामिल हैं. इसके अलावा भारतीय नौसेना की आईएनएस सिंधुराज पनडुब्बी हिस्सा ले रही है. भारतीय नौसेना का एजेटी हॉक एयरक्राफ्ट, लॉन्ग रेंज मैरीटाइम रिनोकेसेन्स एंड पैट्रोल एयरक्राफ्ट, पी8आई और डोरनियर मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट सहित हेलीकॉप्टर्स भी हिस्सा ले रहे हैं.

नौसेना के प्रवक्ता, कमांडर विवेक मधवाल के मुताबिक, पहले चरण की एक्सरसाइज़ में सर्फस, एंटी-सबमरीन और एंटी-वॉरफेयर ऑपरेशन्स जैसे एडवांस और कॉम्पलेक्स एक्सरसाइज़ के साथ साथ  क्रॉस-डेक फ्लाईंग, सीमैनशिप इवोल्येशन और वैपन फायरिंग का अभ्यास भी किया जाएगा.

मालाबार एक्सरसाइज का इतिहास

बता दें कि मालाबार एक्सरसाइज की शुरूआत भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच 1992 में हुई थी. वर्ष 2015 में जापान ने भी इस युद्धभ्यास में हिस्सा लेना शुरू कर दिया. उसके बाद से ही ये एक्सरसाइज एक साल अमेरिका के समंदर में तो एक साल जापान की समुद्री-सीमा में और एक साल भारत के समंदर में होती है. वर्ष 2018 में मालाबार एक्सरसाइज अमेरिकी मिलिट्री बेस, गुआम के करीब फिलीपींस-समंदर में हुई थी, वहीं 2019 में जापान में हुई थी. इस साल के अंत में ये एक्सरसाइज बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में होने की उम्मीद है. कोरोना के चलते ये एक्सरसाइज पूरी तरह से नो-कॉन्टेक्ट होगी और समंदर में ही होगी (पोर्ट-एक्सरसाइज नहीं होगी). नौसेना के मुताबिक, मालाबार-2020 से अभ्यास में हिस्सा लेने वाले देशों की नौसेनाओं के बीच समन्वय मजूबत होने की संभावना है.

जब जापान ने मालाबार एक्सरसाइज में शिरकत करने की कोशिश की थी तो चीन ने इसका बाकयदा विरोध किया था. क्योंकि चीन को लगता था कि भारत-अमेरिका और जापान उसके खिलाफ लामबंद हो रहे हैं. लेकिन वर्ष 2015 में भारत ने चीन का विरोध दरकिनार कर जापान को मालाबार एक्सरसाइज में शामिल कर लिया था.

भारत के रक्षा मंत्रालय ने पिछले हफ्ते ही बयान जारी कर कहा था कि मालाबार2020 में हिस्सा लेने  वाले देशों में समुद्री-परिक्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने में मदद तो मिलेगी ही, साथ ही एक साथ मिलकर फ्री, ओपन और इन्कुलिजव इंडो-पैसेफिक (हिंद-प्रशांत महासागर) पर जोर देते हैं. ये सभी चारों देश नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध हैं.

NIA ने अलकायदा के 'साजिशकर्ता' को मुर्शिदाबाद से किया गिरफ्तार, कई डिजिटल उपकरण भी बरामद 

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget