एक्सप्लोरर

UP News: नाबालिग लड़की को किडनैप कर कराया धर्मांतरण, फिर किया रेप, कुशीनगर में मचा हड़कंप

Crime in UP: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

UP Rape News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक नाबालिग किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार (10 जून) को बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक किशोरी को बंधक बनाकर रखने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसमें चार आरोपियों में से एक महिला ने भी मदद की.

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को मेराज अपने साथियों सेराज, मेरुद्दीन उर्फ ​​मेराजुद्दीन अंसारी और हसीना खातून के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. कुशीनगर पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष कुमार मिश्रा ने तुरंत एक एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए.

इन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई

पुलिस के मुताबिक विशुनपुरा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (दो) (अपहरण), 64 (रेप), 351 (दो) (आपराधिक धमकी) और पाक्सो अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया और मुख्य आरोपी मेराज ने उसका यौन उत्पीड़न किया.

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की टीम ने चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 (शादी के लिए मजबूर करने के लिए अपहरण) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत अतिरिक्त आरोप जोड़े गए हैं.

जबरन धर्म परिवर्तन कराया और मारपीट की

विशुनपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी मेराज ने अपने साथियों सेराज, मेरुद्दीन उर्फ ​​मेराजुद्दीन अंसारी और हसीना खातून के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और मारपीट भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget