एक्सप्लोरर

UP Politics: 'भाषा और व्यवहार पर करना होगा कंट्रोल', ओम प्रकाश राजभर को योगी के मंत्री की सलाह

UP News: यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी ही जीत हासिल करेगी. वहीं उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को भी लेकर बयान दिया.

UP News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं और ऐसा ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि हमने गठबंधन धर्म का पालन किया. लेकिन उन्होंने बीजेपी के कुछ सीटों पर हार की वजह प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया है. हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि विपक्षी दलों द्वारा उन्हें बदनाम करने की साजिश है. 

उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य था कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और वह पूर्ण हुआ है. अब इसको लेकर मंत्रिमंडल में उनके साथी और यूपी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने उन्हें सलाह दी है और कहा है कि ऐसे बयानों से उन्हें बचाना चाहिए और घोसी सीट पर आए चुनावी परिणाम का सही तरीके से चिंतन करना चाहिए.

क्या बोले कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान यूपी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि चुनाव में हार जीत लगा रहता है. जनता जनार्दन जिसको चाहेगी, उसको आशीर्वाद देगी. लेकिन इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी को जनता का आशीर्वाद मिला है और इतिहास रचते हुए वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए हैं. हालांकि कुछ सीटों पर जरूर परिणाम हमारे अनुकूल नहीं आए हैं और उन सीटों पर भी आगे आने वाले समय में हम बेहतर परिणाम लाएंगे. 

'निर्दल प्रत्याशी लीलावती राजभर को कैसे मिला वोट'
ओम प्रकाश राजभर पर सीधे तौर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि घोसी सीट पर एनडीए साथी की हार हुई है. यहां पर आखिर यह चिंतन करने का विषय है कि एक निर्दलीय उम्मीदवार लीलावती राजभर को 45000 वोट कहां से मिल गया. जिस सीट जहूराबाद पर ओमप्रकाश राजभर विधायक हैं वहां से एनडीए के एक और सहयोगी की हार हुई है.  इसलिए उन्हें यही सलाह दूंगा कि ईमानदारी से गठबंधन के साथ रहना है तो अपनी भाषा और व्यवहार पर कंट्रोल रखना चाहिए. कोई हल्की बात नहीं करनी चाहिए जिससे जग हसाई हो.

'उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करेगी बीजेपी'
अनिल राजभर ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर को ऐसे किसी भी बातों को कहने से पहले विचार करना चाहिए. अब तो यह बात सामने आ गई है कि भाजपा ने तो पूरी तरह से वोट दिया हैं लेकिन आपसे कहां चूक हो गई. इस पर विचार करना चाहिए.  इसके अलावा उन्होंने आगामी उपचुनाव को लेकर भी कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 9 सीटों पर हम जीत हासिल करेंगे और जिन भी सीटों पर परिणाम हमारे विपरीत आए हैं, उन पर हमारा मंथन लगातार जारी है.

ये भी पढ़ें: मेरठ में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश में मुठभेड़, पैर में लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget