एक्सप्लोरर

'सेना पर पत्थर चलने लगेंगे...तिरंगा झंडा उतरवा देंगे', स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर हमला

Lok Sabha Election 2024: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राज्य और देश के अंदर 2014 के पहले बम फटते थे. श्रीनगर में बम फटते थे, ताज होटल में बम फटते थे, काशी और संसद में बम फटते थे.

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा हाथरस में चुनावी समीकरण बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तरह-तरह की मीटिंग की जा रही हैं. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा युवा सम्मेलन के जरिए युवाओं को साधने का पूरा प्रयास किया है. युवा सम्मेलन में पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा विधानसभा इगलास में युवा सम्मेलन को संबोधित किया गया. इस दौरान बीजेपी नेता कहा कि 2014 से पहले गुंडो की सरकार थी, जहां देश भर में गुंडाराज अराजकता का माहौल था. 

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इगलास कस्बे के बीजेपी कार्यालय  में बीजेपी युवा मोर्चा सम्मेलन में पहुंचे. जहां उन्होने प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री व हाथरस लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनूप बाल्मीकि के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक झटके में 370 धारा हटाई. आज श्रीनगर के चौक पर भारत माता की जय बोला जाता है और तिरंगा झंडा फहराया जाता है. जब तक पीएम मोदी हैं तिरंगा झंडा फहरता है, ऐसा मत सोचो परमानेंट फहराता रहेगा. आज भी आतंकवादी समाप्त नहीं हुए हैं घर में बैठे हुए पीएम मोदी के डर के मारे, आज तिरंगा झंडा और शांति इसलिए कश्मीर के अंदर हैं. आपके अलावा कोई दूसरा आएगा देख लेना तो यह तिरंगा झंडा उतरवा देंगे, आतंकवादी प्रक्रिया फिर से चालू हो जाएगी और सेना पर पत्थर चलने लगेंगे.

2014 से पहले काशी और संसद में बम फटते थे- स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राज्य और देश के अंदर 2014 से पहले बम फटते थे. श्रीनगर में बम फटते थे, ताज होटल में बम फटते थे, काशी और संसद में बम फटते थे. अब बम नहीं फटते, पीएम मोदी की सेना पाकिस्तान के अंदर घुसकर मरती है. देश के अंदर भूख से जो लोग मरते थे, पानी के अभाव में आज सभी घरों पर नलों का कनेक्शन है. 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जब सत्ता संभाली गई उसके बाद लगातार देश विकास के पथ पर चलता हुआ नजर आ रहा है. बीजेपी के द्वारा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है, जहां पहले बहन बेटियां लकड़ियों से रोटियां बनाया करती थी और तमाम तरीके की परेशानी से जूझती थी लेकिन मौजूदा समय में तमाम तरह की योजना चलाकर सरकार के द्वारा देश को प्रगति के पथ पर लाकर खड़ा कर दिया है.

हम रायबरेली भी जीतेंगे- स्वतंत्र देव सिंह

वहीं राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम रायबरेली भी जीतेंगे और पूरी 80 सीटे जीतेंगे. कांग्रेस की हालत सही नहीं है कांग्रेस है ही नहीं, सपा, बसपा और कांग्रेस कभी अपनी लोकप्रिय लोकप्रियता के आधार पर नहीं आए. सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में हम 2017 और 2022 में भी चुनाव जीते इस बार फिर 2024 में हम एक तरफ चुनाव जीतेंगे.

Karan Bhushan Singh Net Worth: रायफल...पिस्टल और करोड़ों का कर्जा, जानें कितना है बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण के नाम पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास
'जो काम CM योगी ने किया...', राम मंदिर मामले में सपा के आरोप पर बोले महंत दिनेंद्र दास
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget