एक्सप्लोरर

UP Politics: राम मंदिर उद्घाटन को लेकर सियासत गरमाई, योगी सरकार के मंत्री ने विपक्ष के आरोपों पर किया पलटवार

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी सरकार के मंत्री केपी मलिक ने अयोध्या में शराब की दुकानों पर बैन के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का भी दावा किया.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले राम मंदिर उद्घाटन को लेकर राजनीति तेज है. विपक्ष ने बीजेपी पर राम मंदिर के जरिए धार्मिक ध्रुवीकरण कर 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने की कोशिश के आरोप लगाए हैं. जिस पर अब उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री केपी मलिक ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की ऐसी कोई सोच नहीं है. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी धार्मिकता वाली सोच नहीं है. अच्छाई की सोच के साथ इस प्रदेश में एक अच्छा माहौल बने, उसके लिये ये सब तैयारियां हैं. गुरुवार को एटा पहुंचे मंत्री केपी मलिक ने कहा कि मैं भी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर जाऊंगा और देश वासियों से और आमजन से यही निवेदन करना चाहूंगा कि जो राजनीतिक और सामाजिक माहौल, जो हालत, जो प्यार, जो सम्मान का माहौल इस देश और प्रदेश में बना है वो भगवान की और आपकी कृपा से ऐसे ही बना रहे. इतना सुन्दर माहौल ऐसे ही चलता रहे. 

शराब की दुकानों पर बैन पर क्या बोले?

राम मंदिर मामले में मुस्लिम पक्ष के याचिकाकर्ता इकबाल अंसारी द्वारा बीजेपी सरकार के कामकाज की तारीफ करने और मुस्लिमों द्वारा राम मंदिर के लिये चंदा देने पर उन्होंने कहा कि मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने अच्छाई और सच्चाई की कदर की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या में 5 कोस परिक्रमा मार्ग में शराब की दुकानों को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए जिसकी वजह से शांति व्यवस्था बिगड़ती हो या विघटन का रास्ता अपनाया जाता हो.

"2024 में हासिल करेंगे पहले से बड़ी जीत"

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटों की संख्या बताना तो मुश्किल है, लेकिन विश्वास के साथ कह सकता हूं कि परिणाम पहले से बेहतर आने वाला है क्योंकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जो भी योजनाएं दीं वो आमजन से लेकर पूरे देश और प्रदेश के हित में हैं. बीजेपी के विकास कार्यों को बताने की जरूरत नहीं है. वह सामने नजर आ रहा है कि देश की तरक्की के लिए कितना बेहतर काम हुआ है. 

ये भी पढ़ें- 

UP School Closed: यूपी के कई जिलों में दो दिनों की स्कूलों की छुट्टी, ठंड और घने कोहरे के चलते लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget