एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मैनपुरी में बदलेगा इतिहास', उपचुनाव के नतीजों से पहले मंत्री जयवीर सिंह ने किया दावा

UP Politics: मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी हार सामने दिखाई दे रही है इसलिए उनका पूरा परिवार अलग-अलग टोलियों में गांव-गांव, दर-दर, गली-गली घूमता दिखा.

Jaiveer Singh on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (Jaiveer Singh) ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri By-Election) में आमजन ने निष्पक्ष स्वतंत्र रूप से मतदान किया है, जो वातावरण दिख रहा है उससे निश्चित रूप से बीजेपी (BJP) का कमल खिलेगा. हमें विश्वास है कि मैनपुरी में इतिहास बदलने का काम होगा. वहीं जब उनसे अखिलेश यादव के शीतकालीन सत्र से दूरी बनाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो तो वहीं के हो कर रह गए. 

मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार अलग-अलग टोलियों में गांव-गांव, दर-दर, गली-गली जिस तरह से घूमा उससे साफ हो गया कि उनको हार सामने दिखाई पड़ रही है. इसी के चलते शिवपाल यादव को भी सम्मान मिल गया. चाचा के चरणों में भतीजा शरणागत हुआ, सिर्फ जसवंत नगर विधानसभा के लिए. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा हार के लिए बहाने तलाशते हैं. कभी ईवीएम, कभी पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हैं कि मतदान नहीं होने दिया. 

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

एबीपी गंगा ने जब इस दौरान जयवीर सिंह से अखिलेश यादव के शीतकालीन सत्र में नहीं पहुंचने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अखिलेश सदन में क्यों नहीं आए ये तो वहीं जान सकते हैं. वो तो वहीं के होकर रह गए हैं. हो सकता है बैठे-बैठे कोई नया बहाना तलाशने पर विचार विमर्श कर रहे हों. 

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और सपा विधायकों के बीच हुई गहमागहमी पर जयवीर सिंह ने कहा "राजभर जी तो राजभर जी हैं उनका अपना अंदाज है" ओमप्रकाश राजभर की अपनी वैचारिक कार्यशैली है अपना अंदाज है. उस अंदाज में तमाम मुद्दों पर वह सपा मुखिया पर कई बार कटाक्ष कर विरोध कर चुके हैं, लेकिन मान्यता की दृष्टि से वह विपक्ष में बैठे यह भी सही है. वह आज हमारी सहयोगी पार्टी नहीं है, लेकिन सही बात यह कि जो सही तथ्य सरकार की ओर से आते हैं जो अच्छे निर्णय आते हैं अच्छे कार्य को लेकर उनका सहयोग समर्थन मिलता है. 

जयवीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की ये स्वस्थ परंपरा है कि विपक्ष भी अच्छे मुद्दों पर हमारी तारीफ करें. जहां हमारी त्रुटियां कमियां हो अपने तरीके से सुझाव शिकायत करे. 2022 में सपा-सुभासपा दोनों की गलबहियां थी और अब तलाक हो गया है. जहां वैचारिक समानता नहीं हुआ करती, वहां ये रिश्ते लंबे नहीं चल करते. चाहे बसपा से गठबंधन हो या ओपी राजभर से. 

ये भी पढ़ें- Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में सपा ने इस नेता को दी EVM की निगरानी की जिम्मेदारी, जानें- क्या है रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget