एक्सप्लोरर

Meerut News: मेरठ में तीन लापता मासूमों की मौत से इलाके में सनसनी, पानी से भरे गड्ढे में मिले शव

Meerut News: यूपी के मेरठ में 24 घंटे से लापता तीन मासूमों की संदिग्ध हालात में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पानी से भरे गड्ढे में शव मिलने से सनसनी फैल गई है.

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिवाल खास गांव से रविवार की सुबह खेलते समय लापता हुए तीन मासूमों के शव सोमवार को घर से डेढ़ सौ मीटर दूर पानी से भरे गड्ढे में बरामद हो गए. मासूमों के शव बरामद होते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया.

घटना की जानकारी के बाद एसपी देहात और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने मासूमों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. परिजनों ने बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है.

एसपी ने दी ये जानकारी

वहीं, पुलिस के अनुसार डूबने के कारण तीनों बच्चों की मौत होने की आशंका जता रही है. एसपी देहात ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. सिवाल खास निवासी हिम्मत का आठ वर्षीय बेटा रितिक, जितेंद्र की नौ साल की बेटी मानवी और मोनू का आठ साल का बेटा शिवांश रविवार की सुबह 11:00 बजे घर के बाहर खेल रहे थे. कुछ देर बाद तीनों बच्चे लापता हो गए. 

ग्रामीणों और परिजनों ने की तीनों की तलाश

परिजन और ग्रामीण शाम तक तीनों बच्चों की तलाश करते रहे. मगर, जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो शाम को थाने पहुंचे परिजनों ने तीनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई. इसके बाद ग्रामीणों के साथ पुलिस भी रात भर गांव के आसपास तीनों बच्चों की तलाश करती रही. 

सोमवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चों के घरों से डेढ़ सौ मीटर दूर निर्माणाधीन मकान के बराबर में पानी से भरे एक गड्ढे में तीनों बच्चों के शव पड़े देखे. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया. वहीं, घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई. तीनों मासूमों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाला गया.

रितिक और शिवांश सिर्फ हाफ पैंट पहने हुए थे. दोनों बच्चों के ऊपर के कपड़े गायब थे. वहीं, मानवी का शरीर गर्म था और उसके पेट पर चोट के निशान भी थे. जिसके चलते प्रतीत हो रहा था कि मानवी की मौत कुछ देर पहले ही हुई है. ग्रामीणों ने तीनों बच्चों की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम

 उधर, घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

 एसपी देहात ने पानी से भरे गड्ढे में डूब कर तीनों बच्चों की मौत का अंदेशा जताया है. वहीं, परिजनों ने मासूमों की मौत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि हत्या करने के बाद तीनों शवों को गड्ढे में फेंका गया है.

एसपी देहात का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. उधर, तीन मासूमों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की यही मानसिकता', PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़के रवि किशन
'कांग्रेस की यही मानसिकता', PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़के रवि किशन
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget