एक्सप्लोरर

मेरठ: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बर्ड फ्लू नियंत्रण पर बैठक, जनपदीय एक्शन प्लान तैयार

मेरठ में बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए सभी विभागों को दायित्व दिए गए हैं. जनपद में बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय सदर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका मोबाइल नंबर 9412662803 है.

मेरठ: बर्ड फ्लू एक हाईली पैथोजेनिक वायरस है. यूपी के मेरठ में बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए जनपदीय एक्शन प्लान तैयार किया जा चुका है. 12 रैपिड रेस्पान्स टीम कार्यरत है और राजकीय पशु चिकित्सालय सदर में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जो कि 24 घंटे संचालित है. बचत भवन में बर्ड फ्लू के प्रभावी नियंत्रण के संबंध में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी के बालाजी ने की. उन्होंने विकास खंड स्तर पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्य योजना बनाने के लिए निर्देषित किया और ग्रामों में मुनादी कराने के लिए कहा.

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पोल्ट्री फार्म बायो-सिक्योरिटी गाइडलाईन का अनुपालन सुनिश्चित करें. पक्षियों की मृत्यु की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें. उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश किया कि वो ग्रामों में इस बात की मुनादी कराएं कि अगर बिना कारण कोई पक्षी मर रहा है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को अवश्य दें. हर पोल्ट्री फार्म पर पक्षियों, अंडे और उनके फीड को सूचीबद्ध किया जाए.

सभी विभागों को दायित्व दिए गए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कंसल ने कहा कि बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए सभी विभागों को दायित्व दिए गए हैं. इसमें सर्वेक्षण और अन्य कार्य पशुपालन विभाग को, जिला पंचायत राज विभाग के माध्यम से पोल्ट्री फार्मो को ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा सूचीबद्ध करना, विकास खंड स्तर पर पक्षियों की बिक्री केंद्र को सूचीबद्ध करने का कार्य खाद्य प्रसंस्करण विभाग को दिया गया है. स्वास्थ्य, वन आदि विभागों को भी दायित्व दिए गए हैं.

उन्होंने बताया कि जनपद में छोटे और बड़े मिलाकर 62 पोल्ट्री फार्म है. जनपद में बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय सदर में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका मोबाइल नंबर 9412662803 है. यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है.

कोरोना काल जैसी सतर्कता बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए डॉ रजनीष ने पॉवर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण देते हुए कहा कि बर्ड फ्लू माईग्रेटेड पक्षी के द्वारा फैलता है. आमजन द्वारा जो सतर्कता कोरोना के लिए बरती गयी है जैसे मास्क पहनना, नियमित अंतराल पर हाथ धोना व शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, वैसी ही सतर्कता बर्ड फ्लू के लिए भी बरतनी है.

उन्होंने कहा कि पक्षियों की ड्रोपिंग्स को पोल्ट्री फार्म में नहीं रहने दिया जाना चाहिए. इसकी सफाई हर दिन की जानी चाहिए. पोल्ट्री फार्म के आसपास पेडो की छटाई/कटाई की जानी चाहिए ताकि वहां कोई माइग्रेटेड बर्ड आकर न बैठे.

ये भी पढ़ें- बर्ड फ्लू: होटलों और रेस्टोरेंट्स से नगर निगम ने कहा- रोस्टेड चिकन न खिलाएं, इससे हो रहा नुकसान राजस्थान में बढ़ते बर्ड फ्लू के खतरे के बीच जयपुर के चिड़ियाघर में चार पक्षियों की मौत, लैब भेजे गए सैंपल

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget