एक्सप्लोरर

मथुरा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिली BJP सांसद हेमा मालिनी, राहत शिविरों का किया निरीक्षण

Mathura Flood News: यमुना में आई बाढ़ के बाद मथुरा में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों का आयोजन किया गया जिसका बीजेपी सासंद हेमा मालिनी ने निरीक्षण किया है.

यूपी में पिछले कई दिनों से यमुना का रौद्र रूप लगातार जारी है. बढ़ते जलस्तर से आगरा और मथुरा में भी यमुना का प्रकोप नजर आ रहा है. वहीं प्रदेश के कई जिले यमुना और गंगा का प्रकोप झेल रहे हैं. इस बीच प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविर से लेकर हर तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं. 

ऐसे में यूपी के मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंची है. सांसद हेमा मालिनी ने आज (10 सितंबर) को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बने राहत कैंपों का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना है. इस दौरान वहां रह रहीं महिलाओं के बच्चों को गोद में उठाकर दुलारती भी नजर आईं हैं.

क्या बोलीं बीजेपी सासंद हेमा मालिनी

बता दें सांसद हेमा मालिनी ने राहत शिविरों में रह रहे लोगों को अपने हाथ से खाना भी परोसा है. इस बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए योगी सरकार के काम की जमकर तारीफ की है.उन्होंने कहा कि यह जो हो रहा है अच्छा नहीं हो रहा है बेचारे लोगों को अपना घर छोड़कर यहां रहना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा, यहां पर आए लोगों के लिए अधिकारियों, प्रशासन और खासतौर पर डीएम के द्वारा बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं जो तारीफ के योग्य हैं. वहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी 12-13 शिविर और हैं उधर भी जाकर हम हालातों का जायजा लेंगे. 

बता दें हेमा मालिनी ने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद की वहीं वह लोगों को खाना बांटती हुई नजर आ रही है. इसके अलावा उन्होंने मथुरा में बने अन्य शिविरों का भी निरिक्षण किया है और कैंपों में रह रही महिलाओं के बच्चों को भी प्यार किया है.

बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए गए कैंप

आगरा से आए बाढ़ पीड़ितों के लिए मथुरा के वृंदावन में विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जहां प्रशासन और स्थानीय संगठनों ने मिलकर बेहतरीन व्यवस्था की. माननीय सांसद, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की जा रही है.

कैंप में शरणार्थियों के आराम के लिए अलग-अलग टेंट लगाए गए हैं, भोजन पकाने के लिए रसोई की व्यवस्था है और भोजन परोसने के लिए भी अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं. सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके साथ आए पशुओं, गाय और बकरियों, की देखभाल के लिए भी प्रबंध किया गया है. पशु चिकित्सक भी मौके पर मौजूद हैं.

शरणार्थियों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जो इन व्यवस्थाओं से बेहद संतुष्ट और खुश नजर आए. एक बुजुर्ग महिला ने बच्चों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि प्रशासन, ISKCON और अन्य संगठनों की तरफ से की गई मदद काबिले-तारीफ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget