एक्सप्लोरर

यूपी में योगी सरकार के प्रयास से मातृ मृत्यु दर में आई गिरावट, शिशु स्वास्थ्य में भी दिखा सुधार

UP News: योगी सरकार ने तय किया है कि हर गर्भवती महिला का समय से रजिस्ट्रेशन हो, कम से कम 4 बार उसकी जांच हो और अगर कोई खतरा हो तो उसे पहले ही पहचानकर इलाज दिया जाए.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अब पहले की तुलना में माँ और नवजात शिशुओं की जिंदगियां ज्याद सुरक्षित हो रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जो लगातार काम किया है, उसका असर अब साफ नजर आने लगा है. हाल ही में सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे (SRS) 2019-21 की रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में मातृ मृत्यु दर (MMR) में पहले के मुकाबले अच्छी गिरावट दर्ज की गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पहले जहां 1 लाख डिलीवरी पर 167 माताओं की मौत होती थी, अब यह संख्या घटकर 151 रह गई है. नवजात मृत्यु दर (NNMR) में भी सुधार हुआ है, यह 28 से घटकर 26 हो गई है. शिशु मृत्यु दर (IMR) भी 38 से घटकर 37 हो गई है. इसके साथ ही लिंगानुपात भी बढ़ा है – 2020 में 908 था, जो अब 912 हो गया है.

कोई माँ न मरे, यही है सरकार की कोशिश

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश की निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल ने बताया कि सरकार की कोशिश यही है कि कोई भी माँ बच्चे को जन्म देते वक्त अपनी जान न गंवाए. इसके लिए गर्भवती महिलाओं की समय से जांच, इलाज और अस्पताल में सुरक्षित डिलीवरी को बढ़ावा दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा बहुएं, एएनएम और डॉक्टरों ने गाँव-गाँव जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं.

गर्भवती महिलाओं की समय से जांच और इलाज का असर

सरकार ने तय किया है कि हर गर्भवती महिला का समय से रजिस्ट्रेशन हो, कम से कम 4 बार उसकी जांच हो और अगर कोई खतरा हो तो उसे पहले ही पहचानकर इलाज दिया जाए. ज़रूरत पड़ने पर महिला को फौरन बड़े अस्पताल में रेफर किया जाता है. इसके लिए 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाएं भी पूरी तरह सक्रिय हैं.
 
अस्पतालों में सुधार और नई सुविधाएं

प्रदेश के जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में अब चौबीसों घंटे प्रसव की सुविधा, प्रशिक्षित डॉक्टर, ब्लड स्टोरेज यूनिट और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं. इसके अलावा लक्ष्य और मुस्कान जैसी योजनाओं के तहत अस्पतालों को अच्छे काम के लिए सर्टिफिकेट भी मिल रहे हैं.

बच्चों के लिए खास यूनिट, गांव तक पहुंची सेवाएं

सरकार ने नवजात बच्चों के इलाज के लिए CHC और जिला अस्पतालों में स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) बनाई हैं. इन यूनिटों में गंभीर रूप से बीमार बच्चों का इलाज किया जाता है. इससे अब ज्यादा बच्चों की जान बच रही है.

सरकार की प्राथमिकता है माँ और बच्चे की सुरक्षा

योगी सरकार लगातार यह कहती रही है कि माँ और बच्चे की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है. गाँव से लेकर शहर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है. यही वजह है कि अब यूपी में माताओं और बच्चों की सेहत में बड़ा सुधार देखा जा रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget