एक्सप्लोरर

यूपीः शराब पीने के लिए युवक घर में रखे गेहूं, चावल बेच रहा था, पिता ने रोका तो चाकू मारकर हत्या कर दी

युवक शराब के लिए घर का राशन समेत अन्य सामान बेचता था. जब परिजन रोकते तो वह उनके साथ मारपीट करता था. गुरुवार को जब उसके पिता ने रोेका, तो उसने चाकू से उन पर हमला कर दिया.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को शराब पीने की लत थी. इसके लिए वह घर में रखे गेहूं, चावल समेत अन्य सामान बेच देता था. इस बात को लेकर गुरुवार को उसके पिता से कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया. पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के चोरा खुर्द का रहने वाला नीटू शराब का आदी था. नीटू से गुरुवार की शाम शराब पीने को लेकर घर में पिता से कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि नीटू ने पिता जगपाल के पेट में चाकू मार दिया. चाकू लगते ही जगपाल जमीन पर गिर गए. पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी.

सूचना पर गागलहेड़ी चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह मलिक ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में जगपाल को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान बचा नहीं पाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या के आरोपी नीटू कुमार को हिरासत में ले लिया है.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने परिजनों से इस सबन्ध में पूछताछ की, तो पता चला कि आरोपी शराब के लिए घर में रखे गेहूं, चावल बेच देता था, जब परिजन रोकते, तो वह मारपीट करता था. थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विवाद शराब पीने को लेकर था. मौके से हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget