एक्सप्लोरर

UP News: अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति का 'सफाया', पत्नी ने प्रेमी देवर संग मिलकर मार डाला

Mainpuri News: इस जघन्य घटना की पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. फिर पुलिस को मृतक बृजेश कुमार का रक्त रंजित शव गांव में ही सरसों के खेत में पड़ा मिला.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी में अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को उसकी पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिल कर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले मृतक की पत्नी और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह घटना थाना विछवां क्षेत्र के गांव नगला पृथ्वी की है जहां के रहने वाले बृजेश कुमार 26 जनवरी की रात को अचानक गायब हो गए, जिसकी सूचना गुमशुदा बृजेश के भाई राजेश ने थाना विछवां पुलिस को दी. 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तो बृजेश कुमार का रक्त रंजित शव गांव में ही सरसों के खेत में पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि मृतक बृजेश की पत्नी के बृजेश चचेरे भाई मोहित से अवैध संबंध थे जिसकी भनक मृतक बृजेश को लग गई थी. जिसके चलते मृतक बृजेश अपनी पत्नी को मारता पीटता था. फिर आए दिन के झगड़े से परेशान होकर मृतक बृजेश की पत्नी और उसके देवर मोहित ने बृजेश की हत्या की साजिश रची डाली. मृतक बृजेश के परिवार में ही शादी थी और साजिश के तहत मोहित बृजेश को गांव में ही बनी पुलिया के पास 26 जनवरी की रात को शराब पिलाने के बहाने ले गया.

जहां मोहित ने बृजेश की शराब में कोई कीटनाशक मिला दिया जिससे बृजेश बेहोश हो गया. साजिश के तहत मृतक बृजेश की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई, जहां मोहित और उसकी भाभी ने ताबड़तोड़ ईंट से बृजेश के सिर में कई प्रहार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया. बृजेश की पत्नी और मोहित ने बृजेश के शव को गांव में ही सरसों के खेत में छिपा दिया. पुलिस पूछताछ में मोहित और उसकी भाभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है.

गांव के बाहर सरसों के खेत में मिला शव

एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना विछवां के नगला पृथ्वी के बृजेश पाल हैं जो 26 जनवरी की रात को घर से लापता हो गए थे. इनके भाई राजेश ने कल शाम को गुमशुदगी दर्ज कराई थी, इसके बाद जब पुलिस सक्रिय हुई तो शव गांव के बाहर एक सरसों के खेत में मिली था. जिसमें सिर पर चोट के निशान थे, जब पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की तो पता चला कि मृतक का चचेरा भाई मोहित और मृतक की पत्नी से अवैध संबंध था. ये लगभग दो सालों से संपर्क में थे, मृतक जब पत्नी से मारपीट करता था तो मोहित उससे सहानभूति जताता था.

आरोपियों को भेजा जा रहा है जेल 

इन्होंने हाल में ही ये प्लान किया था कि शादी करके साथ साथ रहेंगे और 24 तारीख को ये प्लानिंग की. फिर 26 तारीख को एक पारिवारिक शादी थी जिसमें रात 12 बजे के आसपास मोहित मृतक बृजेश को गांव के बाहर एक पुलिया में शराब में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया. बेहोश होने से उसकी पत्नी भी वहां पहुंची और दोनों ने ईंट पत्थर से उसके सिर पर वार किया और वहीं खेत में छिपा दिया. शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. दोनों ने घटना को कारित करना स्वीकार किया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

Kanpur News: कानपुर के चिड़ियाघर में तिजोरी से 6 लाख की चोरी, CCTV कैमरे को बंद कर दिया घटना को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
सुल्तानपुर में राहुल गांधी के ग्रैंड वेलकम की तैयारी, कांग्रेस ने झोंकी ताकत
सुल्तानपुर में राहुल गांधी के ग्रैंड वेलकम की तैयारी, कांग्रेस ने झोंकी ताकत
मंगला से शयन आरती तक...सर्दियों में बदली राम मंदिर की दर्शन व्यवस्था, जान लें नई टाइमिंग
मंगला से शयन आरती तक...सर्दियों में बदली राम मंदिर की दर्शन व्यवस्था, जान लें नई टाइमिंग
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget