एक्सप्लोरर

यूपी में दामाद ने चाकू से गोदकर की सास की हत्या, मृतका की बेटी ने पुलिस पर खड़े किए सवाल

Mahoba News: यूपी के महोबा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक दामाद ने चाकू घोपकर अपनी ही सास को मौत के घाट के उतार दिया है.

महोबा के समद नगर मोहल्ला में रिश्तों का कत्ल हो गया है. तीन दिन पहले दामाद ने अपनी सास 55 वर्षीय श्यामबाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना 10 अगस्त की शाम की है, जब श्यामबाई कजली मेला देखकर वापस लौट रही थीं. 

इसी दौरान उनके सगे दामाद जालम रैकवार ने अचानक चाकू से हमला कर दिया. मोहल्लेवासी और परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था. दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

मृतका की बेटी ने क्या बताया?

मृतका की पुत्री सुनीता ने बताया कि उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी, तलाक और मेंटेनेंस का मुकदमा चल रहा है. दिल्ली में रहते हुए पति ने मजदूरी से कमाए 10 लाख रुपये उसके खाते से निकाल लिए थे. इस मामले को लेकर विवाद बढ़ा और सुनीता अपने मायके चली आई.

पिछले एक साल से उनका यह मुकदमा न्यायालय में चल रहा है. सुनीता ने बताया कि उसका पति जालम रैकवार पहले भी सास-ससुर और उसके साथ मारपीट कर चुका है तथा जान से मारने की धमकी देता रहा है.  

मृतका की बेटी ने पुलिस पर लगाए आरोप

इसके बावजूद उसने कई बार कोतवाली और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं की. सुनीता ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है.

उसका कहना है कि अगर समय रहते उसके पति पर कड़ी कार्रवाई होती तो शायद उसकी मां की हत्या नहीं होती. इस रिश्तों के कत्ल ने इलाके में सनसनी मचा दी है और पूरे परिवार में शोक का माहौल छा गया है.

पुलिस ने शुरू की पकड़ने की कार्रवाई

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दामाद की तलाश तेज कर दी है. साथ ही जांच प्रक्रिया जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि दामाद ने महिला को घायल कर दिया था जिसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया था. महिला की मौत हो गई है. अभियुक्त की तलाश की जा रही है.

बहरहाल, श्यामबाई की मौत से परिवार में गहरा शोक पसरा है. लोग इस घटना को लेकर चिंता और आक्रोश जता रहे हैं. परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे न्याय चाहते हैं और इस घिनौनी वारदात के दोषी को सजा मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget