एक्सप्लोरर

सोनप्रयाग में चारधाम यात्रियों को पुलिस ने रोका, तेज बारिश के बीच रोकी गई है यात्रा

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था जिसके बाद प्रदेशभर में बारिश ने आफत मचा रखी है. वहीं चारधाम यात्रा को बारिश की वजह से रोक दिया गया है.

चारधाम यात्रा को सुरक्षा के लिहाज से रोका गया है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी जिसके बाद यात्रा रोकने का फैसला लिया गया था. लेकिन कुछ यात्री सोनप्रयाग पहुंचे और पुलिस के द्वारा लगाए गए बैरियर तोड़ कर आगे जाने की कोशिश करने लगे जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

यात्रियों पर हुए लाठी चार्ज के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं जिसके कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. यात्रियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने से रोका जा रहा था. उनको पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन यात्री समझने को तैयार नहीं थे. वो लगातार आगे बढ़ने की जिद कर रहे थे. 

पुलिस ने यात्रियों को समझाने की कोशिश

पुलिस ने कई बार यात्रियों को समझाने की कोशिश की लेकिन यात्री समझने को तैयार नहीं थे. ऐसे में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.फिलहाल इस मामले में कोई बयान तो सामने नहीं आया है लेकिन वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग बैरियर तोड़कर आगे जाने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस उनको रोकने की कोशिश कर रही है.

स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इसी दौरान यात्रियों पर हुए लाठीचार्ज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ यात्री बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है.

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ यात्रियों के साथ हुए व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं.

सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल

चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और मौसम से जुड़ी स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है. सोनप्रयाग, गौरीकुंड और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर यात्रियों की आवाजाही को रोका गया है. 

फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, खराब मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा. 

चारधाम यात्रा के दौरान हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए आते हैं. ऐसे में मौसम और सुरक्षा को लेकर प्रशासन को लगातार सतर्क रहना पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
अमेठी में दिव्यांग प्रमाण पत्र में गड़बड़ी, दाईं आंख खराब फिर बाईं का जिक्र
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget